फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

लोनिवि के अभियंताओं की टीम ने लाल निशानों की दोबारा की नाप

Sun, 27 Dec 2020 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग से शहर को जोड़ने वाले पुत्तू लाल चौराहा-रोजा अड्डा मार्ग को चौड़ा करने से पहले वहां अवैध कब्जे हटाने के लिए लगाए गए लाल निशानों को लेकर संबंधित कारोबारियों की आपत्तियों का संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं की टीम ने शनिवार को मौके पर जाकर फतेहपुर चुंगी के पास उन सभी स्थानों पर फीता लगाकर रोड से लाल निशानों दोबारा नाप की। हालांकि, विभाग के इस कदम से सरकारी जमीन पर कब्जा जमाए दुकानदारों को कोई खास राहत मिलने के आसार नहीं हैं क्योंकि जांच में अधिकांश निशान सही पाए गए।
विज्ञापन

इस मार्ग को चौड़ा करने के लिए लोनिवि के अभियंताओं ने सड़क के दोनों ओर वन विभाग के जरिए पेड़ और पावर कॉरपोरेशन से पोल हटवाने के बाद दोनों ओर फुटपाथों की जेसीबी से खोदाई कराई, लेकिन पत्थर गिट्टी का भराव कराने से पहले सड़क के दोनों ओर कई स्थानों पर सरकारी जमीनों पर बनीं दुकानें और गोदाम निर्माण कार्य में रुकावट डालने लगे। इस बाधा को दूर करने के लिए ऐसे सभी कब्जों पर लाल निशान लगाने के साथ लोनिवि के क्षेत्रीय सहायक अभियंता अजय कुमार संबंधितों को दो बार अवैध कब्जे हटाने का नोटिस दे चुके हैं। दोबारा नोटिस मिलने पर दुकानदारों ने निशान लगाने में पक्षपात किए जाने और ऊंची पहुंच रखने वालों के अवैध कब्जों को नजरंदाज करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

हाल ही में फतेहपुर चुंगी के पास रोड के किनारे गोदाम बना चुके राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष किशोर गुप्ता ने भी बीते दिन लोनिवि (निर्माण खंड) के अधिशासी अभियंता ओपी वर्मा से अपनी जमीन के चार फुट हिस्से की दीवार पर निशान लगाने पर आपत्ति की थी। व्यापारी नेता का साथ मिलने से आसपास के उन दुकानदारों को भी बल मिलगया, जिन्हें अवैध कब्जे हटाने के नोटिस मिल चुके हैं। जिस पर एक्सईएन ने मौके की जांच कराने का निर्णय किया। हालांकि, एक्सईएन इन आपत्तियों को निराधार ठहरा चुके हैं, लेकिन दुकानदारों को संतुष्ट करने के लिए शनिवार को दोपहर उनके निर्देश पर सहायक अभियंता मौके पर पहुंचे। उनके साथ गए अवर अभियंता एसपी पांडेय और भीमराव ने रोड से लाल निशानों तक दूरी की नाप की तो कई विभाग की जमीन पर कई दुकानदारों के पक्के निर्माण बने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाप किए जाने के दौरान व्यापारी नेता का कहना था कि शुरुआत में जितनी जमीन रोड के लिए लेनी तय हुई थी, उससे ज्यादा लिए जाने पर दुकानदारों को असुविधा होगी। इसलिए विभाग बीच का कोई ऐसा खोजे कि रोड की चौड़ाई बनी रहे और उसमें लोगों की व्यक्तिगत जमीन नहीं आने पाए। इस पर सहायक अभियंता अजय कुमार ने कहा कि जिन लोगों ने सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू होने के बाद जमीनों के बैनामा कराए हैं, वह विक्रेताओं से मुआवजा मांगने की कार्रवाई करें क्योंकि विभाग यह लिखकर देने को तैयार है कि निर्माण कार्य सरकारी जमीनों पर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed