फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

Sat, 26 Dec 2020 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती शुक्रवार को सुशासन दिवस के तौर पर धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर प्रशासन की ओर से ब्लॉक कार्यालयों पर किसान गोष्ठियों और विभिन्न विभागों के स्टालों की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही गोष्ठियों में किसानों को एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया और प्रदर्शनी में कृषि और उससे जुड़े विभिन्न विभागों ने अपने स्टालों पर कृषि उत्पादों समेत विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।
विज्ञापन

भावलखेड़ा में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गयी प्रदर्शनी देखी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने लकी ड्रॉ से चार किसानों को ट्रैक्टर की चाबी देते हुए किसान गोष्ठी कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की हर संभव मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2016- 17 से अब तक जनपद में 28637 आवास स्वीकृत कर 26381 आवास पूर्ण कराए गए और मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2016-17 से अब तक 149 आवासों की स्वीकृति करते हुए 98 आवासों को पूर्ण करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में वित्त मंत्री ने सरकार की अन्य योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में प्रदेश के कारागार एवं लोक सेवा प्रबंधन राज्यमंत्री जय कुमार सिंह, उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष जेपीएस राठौर, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, सीडीओ प्रेरणा शर्मा, जिला बेसिक शिक्ष अधिकारी राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed