{"_id":"5f78cdee8ebc3e9c064f812d","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly4220719162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटे की दुकान समूह को देने पर बौखलाए, एसडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटे की दुकान समूह को देने पर बौखलाए, एसडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
तिलहर। कोटे की दुकान समूह के नाम करने पर बौखलाए ग्रामीणों एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीण अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाकर कोटे का प्रस्ताव निरस्त करके दोबारा चयन कराने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को एक ज्ञापन भी दिया।
विकासखंड तिलहर की ग्राम पंचायत शिवदासपुर और मदनापुर की ग्राम पंचायत जोरा भूड में कोटा चयन के दौरान हंगामा हुआ। एक पक्ष के लोगों ने तिलहर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन देकर कोटा चयन में धांधली का आरोप लगाया। ग्राम पंचायत शिवदासपुर में कोटा चयन को लेकर शुक्रवार सुबह से पंचायतघर में कोटे का प्रस्ताव ग्राम पंचायत प्रधान रामवती की अध्यक्षता में शुरू हुआ। कुछ लोगों ने शुरुआती दौर में पक्षपात का आरोप लगाकर हंगामा किया, जिन्हें मौके पर मौजूद पुलिस ने शांत करा दिया। इसके बाद कोटा चयन का प्रस्ताव समूह के नाम हुआ। प्रधान रामवती ने बताया कि समूह की अध्यक्ष पिंकी देवी हैं और ब्लॉक के नामित अधिकारियों की मौजूदगी में कोटे का चयन समूह के नाम हुआ है। उधर, कोटा चयन के बाद तमाम ग्रामीण इकट्ठे होकर तिलहर एसडीम कार्यालय जा पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोग ग्राम पंचायत अधिकारी और प्रधान पर मनमानी का आरोप लगाकर एकपक्षीय प्रस्ताव का आरोप लगा रहे थे। साथ ही कोटे का प्रस्ताव को निरस्त करके दोबारा निष्पक्ष चयन कराए जाने की मांग की है।
उधर, विकासखंड मदनापुर के ग्राम पंचायत जोराभूड में शनिवार को कोटे का चयन ग्राम पंचायत अधिकारी ध्रुव पांडे और अनिल सक्सेना की देखरेख में हुआ। यहां के ग्रामीणों ने भी मनमाने तरीके से कोटा चयन का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन देकर निरस्त करने की मांग की। जोराभूड़ गांव से आए तमाम महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय के के सामने प्रदर्शन किया। सुरेशचंद्र, मीना देवी, अयोध्या देवी, माया देवी, जलधारा आदि दर्जनों महिलाओं ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कोटा निरस्त कर दोबारा कोटा चयन किए जाने की मांग की।