फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

अडानी ग्रुप रोजा मंडी के सामने बनाएगा रेलवे का सोलर प्लांट

Sun, 04 Oct 2020 06:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। उत्तर रेलवे के लिए देश का प्रमुख औद्योगिक घराना अडानी ग्रुप रोजा मंडी समिति के सामने रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर सोलर प्लांट बनाएगा। इसमेें उत्पादित बिजली सीधे नार्थ पावर ग्रिड को दी जाएगी। इसके बदले ग्रिड से रेल संचालन को बिजली मिलेगी। इस संबंध मेें अहमदाबाद (गुजरात) से आए कंपनी के अधिकारियों ने शनिवार को सोलर प्लांट के लिए प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण कर सर्वे किया और उसका नक्शा भी बनाया।
विज्ञापन

जहां सोलर प्लांट स्थापित होना है, वहीं पर दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा हो चुकी है। रेलवे के स्वामित्व वाली इस 915 एकड़ जमीन के 94 एकड़ क्षेत्रफल मेें हाल ही में रेलवे का बट वेल्डिंग प्लांट लग चुका है। शेष जमीन का उपयोग सोलर प्लांट के लिए किया जाएगा। करीब एक पखवाड़ा पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर अडानी ग्रुप को ठेका मिला तो चंडीगढ़ से आए कंपनी के अधिकारियों की टीम इसी जमीन का सर्वे कर चुकी है। अब तकनीकी कार्य कराने के लिए अहमदाबाद से कंपनी के अधिकारी मोहन लाल और राजकुमार ने यहां आकर भू उपयोग का आकलन किया।
विज्ञापन

सर्वे के दौरान इन अधिकारियों के साथ रेलवे विद्युत अनुभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर कृष्ण कुमार ने बताया कि जहां सोलर प्लांट स्थापित होना है, उसके आसपास के इलाके में ज्यादा पेड़ नहीं होने से भरपूर धूप और प्रकाश मिलेगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण सीमित क्षमता का प्लांट स्थापित होगा और बाद में आवश्यकता के अनुसार सोलर प्लेट का क्षेत्रफल बढ़ाकर सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़ाई जाएगी। एसएसई के अनुसार सोलर प्लांट से मिलने वाली बिजली से रेलवे केे राजस्व में भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed