{"_id":"5f5d13e78ebc3e51b13cff4e","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly419609041","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंटा और हयातपुर फीडर बंद होने से 7000 घरों में बिजली की संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंटा और हयातपुर फीडर बंद होने से 7000 घरों में बिजली की संकट
विज्ञापन
पोल पर खराब हुई बिजली के तार को जोड़ते कर्मचारी । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में घंटों बिजली गायब रहने से लोग परेशान हैं। शुक्रवार को मल्हार मोड़ पर 11 केवी की बंच लाइन फुंकने से कई इलाकों की बिजली रातभर गायब रही थी। वहीं शनिवार को सड़क के बीच में आ रहे खंभों और बिजली की लाइन ठीक करने को लेकर अंटा और हयातपुर फीडर से घंटों सप्लाई बंद रही। जिससे शहर के करीब एक दर्जन मोहल्ले के 7000 उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की समस्या झेलनी पड़ी ।
शहर की सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है, जिससे कई इलाकों में बिजली की खंभे बीच में आ गए हैं। इन खंभों को किनारे हटाने का काम किया जा रहा है। तमाम इलाकों में बिजली की लाइनें जर्जर या लटकी हुई हैं, जिन्हें ठीक किया जा रहा है। मरम्मत का यह काम उस वक्त किया जाता है, जब दिन में भीषण गर्मी होती है, जिसकी वजह से लोगों को ज्यादा दिक्कत होती है।
शनिवार को शहर के हथौड़ा बिजली उपकेंद्र के अंटा फीडर की लाइनों के अनुरक्षण और खंभों को सड़क किनारे शिफ्ट करने का काम किया गया। इस कारण अंटा फीडर से सुबह सात से 11 बजे यानी चार घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। इस दौरान मोहल्ला बिजलीपुरा, बाबूजई, बृजबिहार कॉलोनी और चमकनी करबला आदि क्षेत्रों के करीब 38 सौ घरों की बिजली सप्लाई ठप रही। बिजली न आने से पानी की सप्लाई बंद रही, सुबह को लोग पानी के लिए परेशान रहे। गर्मी की वजह से बच्चों और महिलाओं को ज्यादा दिक्कत हुई। इसी तरह बिजली उपकेंद्र के हयातपुरा फीडर की लाइनों की मरम्मत का काम किया गया। इसके चलते दोपहर एक शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई ठप रही। इस कारण हयातपुरा, हुसैनपुरा, गौहरपुरा, रोशनगंज, बाबूजई क्षेत्र के करीब 32 सौ घरों में बिजली संकट बना रहा और गर्मी में लोग पसीना-पसीना होते रहे।
विज्ञापन
रोशनगंज में एक सप्ताह से ज्यादा बिजली कटौती
शहर के रोशनगंज मोहल्ले में पिछले एक सप्ताह से ज्यादा बिजली कटौती की जा रही है। वहां के लेेगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से दोपहर तीन बजे बिजली चली जाती है, जिसके बाद आने का कोई समय तय नहीं है। विभाग में फोन करने पर बिजली की जगह आश्वासन मिलता है। उपकेंद्र फोन करने पर जवाब मिलता है कि पांच या दस मिनट में बिजली आ रही है, लेकिन आती नहीं है। दोबारा कॉल करने पर फोन रिसीव नहीं होता है। रोशनगंज के लोगों का कहना है कि रोजाना लगभग 4 से 5 घंटे बिजली गायब रहती है, जिससे गर्मी में लोग ज्यादा परेशान हें।