{"_id":"5f5d10848ebc3e51b4621001","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly4196053127","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट परीक्षा के लिए रेलवे आज चलाएगा परीक्षा स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट परीक्षा के लिए रेलवे आज चलाएगा परीक्षा स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नीट की परीक्षा रविवार को देहरादून, रुड़की, गाजियाबाद, बरेली और लखनऊ सेंटरों पर होगी। शाहजहांपुर के तमाम बच्चे इस परीक्षा में शामिल होंगे, जिनके लिए रेलवे ने परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेनें रविवार को विभिन्न रूटों पर चलाई जाएगी। जिससे छात्र-छात्राओं को परीक्षा सेंटर तक जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
वाणिज्य प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी कर दी गई है। इसके अनुसार बरेली-गाजियाबाद, बरेली-लखनऊ, बालामऊ-बरेली, नजीबाबाद से बरेली और मुरादाबाद से देहरादून के बीच ट्रेनें चलेंगी। शाहजहांपुर स्टेशन पर बरेली-लखनऊ परीक्षा स्पेशल ट्रेन सुबह 6.15 बजे आएंगी। बालामऊ-बरेली परीक्षा स्पेशल ट्रेन सुबह 08:00 बजे आएगी। छात्र-छात्राओं को एडमिट कार्ड देखकर ही जनरल टिकट जारी किया जाएगा, वह अपने साथ माता-पिता को भी ट्रेन से ले जा सकते हैं। परीक्षा का समय दोपहर दो से शाम पांच बजे रहेगा। रेलवे ने ट्रेनों को परीक्षा के समय को ध्यान में रखते हुए चलाने की तैयारी कर रखी है।