{"_id":"5f455dd08ebc3e4ad7124564","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly417473125","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में स्टीमर पलटने से महिला प्रोफेसर और तीन छात्र डूबे, गोताखोरों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में स्टीमर पलटने से महिला प्रोफेसर और तीन छात्र डूबे, गोताखोरों ने बचाया
विज्ञापन
मिर्जापुर। उफनाई गंगा में मोटर वोट से सैर सपाटा करना एक महिला प्रोफेसर और तीन छात्रों को महंगा पड़ गया। ढाईघाट पर मोटर वोट (स्टीमर) पलटने से चारों गंगा में डूब गए। उस वक्त मौके पर मौजूद गोताखोरों ने चारों को सकुशल निकाल लिया। चारों को सीएचसी श्मशाबाद (फर्रुखाबाद) में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
फर्रुखाबाद जिले की कायमगंज तहसील के एलवाई डिग्री कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर मिताली पुत्री विजय कुमार मूल निवासी वीर कुंवर सिंह नगर, औरंगाबाद (बिहार) हाल निवासी गढ़ी कायमगंज छात्र लक्ष्मीकांत पुत्र रामसेवक निवासी मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा, कायमगंज, शानू अग्निहोत्री पुत्र देवेंद्र व सोनू पाठक पुत्र प्रदीप पाठक निवासी मोहल्ला घसिया चिलौली, थाना कायमगंज फर्रुखाबाद सोमवार शाम करीब पांच बजे ढाईघाट में बाढ़ देखने आए थे। श्मशाबाद थानाध्यक्ष आरके रावत ने बताया कि उफनाई गंगा में दौड़ते मोटर वोट को देखकर प्रोफेसर मिताली ने घूमने की इच्छा व्यक्त की। इसके बाद छात्रों ने किराए पर मोटर वोट लेकर गंगा में सैर करने लगे। इसी बीच गंगा के तेज बहाव में मोटर वोट पुल के कुएं से टकराकर पलट गया। इससे मोटरवोट चालक सहित सभी लोग गंगा में डूबने लगे। इसी दौरान गंगा के किनारे घूम रहे गोताखोरों ने उन्हें देखकर सभी को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची श्मशाबाद पुलिस ने चारों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत ठीक होने पर सीओ कायमगंज राजवीर गौर ने प्रोफेसर सहित चारो से पूछताछ कर परिवार वालों को सौंप दिया।