फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   civic Amenities

बरेली से आई वाणिज्य कर टीम का सीमेंट कारोबारी की दुकान पर छापा

Fri, 08 Nov 2019 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
civic Amenities
पुवायां। बरेली से आई वाणिज्यकर विभाग की टीम ने गुरुवार को पुवायां में सीमेंट व टाइल्स कारोबारी की दुकान पर छापा मारा। छापे के दौरान रिकार्ड अधूरे मिलने पर अभिलेख सीलकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

बरेली से आई विभाग की डिप्टी कमिश्नर नीरा श्रीवास्तव, लल्लन मौर्य और शाहजहांपुर से असिस्टेंट कमिश्नर अभय सिंह टीम के साथ पुवायां के दुर्गा इंटरप्राइजेज पर पहुंचे। टीम ने दुकान के कैश मेमो, खरीद, बिक्री रजिस्टर चेक किए। जानकारी पाकर व्यापार मंडल अध्यक्ष केके लील, महामंत्री पवन मिश्रा, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता, सचिन बाथम, मंगल मिश्रा सहित तमाम व्यापारी मौके पर पहुंचे और टीम से वार्ता की। वाणिज्यकर की टीम ने कैश मेमो आदि सील कर लिए और अपने साथ ले गए। नीरा श्रीवास्तव ने बताया कि जीएसटी की ऑनलाइन फीडिंग में दुर्गा इंटरप्राइजेज के रिकार्ड अपूर्ण पाया गया। इसका अलर्ट मिलने के बाद जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed