{"_id":"6079e55a8ebc3ed63c4bddd8","slug":"civcamenities-shahjahanpur-news-bly4441470168","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचालक बोले..नाइट कर्फ्यू से खत्म हो गया होटल कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचालक बोले..नाइट कर्फ्यू से खत्म हो गया होटल कारोबार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना महामारी से कारोबार चौपट होता जा रहा है। सबसे ज्यादा नुकसान होटल-रेस्टोरेंट कारोबार को हुआ है। पिछले साल 10 महीने से अधिक रहे लॉकडाउन से होटल-रेस्टोरेंट कारोबार उभर नहीं पाया कि संक्रमण फैलने पर दोबारा रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया गया। इससे होटल-रेस्टोरेंट कारोबार के बर्बाद होने की पूरी आशंका है। कारोबारियों का कहना है कि जिस समय से उनका काम शुरू होता है, वही समय जिला प्रशासन ने प्रतिष्ठान बंद करने का तय किया है। इससे पिछले साल हुए नुकसान की भरपाई होने की उम्मीद खत्म हो गई है।
होटल व रेस्टोरेंट में ज्यादातर ग्राहक रात आठ-नौ बजे के बाद पहुंचते हैं। नौ बजे रात्रि कर्फ्यू होने होने पर लोग घरों में कैद हो जाएंगे। ऐसे में रेस्टोरेंट का काम एकदम खत्म हो जाएगा। होम डिलीवरी तो पहले ही लगभग खत्म हो गई थी, क्योंकि कोरोना संक्रमण के कारण लोग बाहर से मंगाकर खाने से बचने लगे हैं। नवरात्र के बाद सहालग है। यह कारोबारियों के लिए अच्छा मौका था, लेकिन अब अप्रैल खाली जाएगा। - गिरीश चोपड़ा, होटल एंड रेस्टोरेंट कारोबारी
रात्रि कर्फ्यू लगाए जाने से होटल व रेस्टोरेंट का काम खत्म हो जाएगा। यह कारोबार तो रात में ही शुरू होता है। होटल के कमरों की बुकिंग और पार्टियां अधिकतर रात में होती हैं। आने वाली 21 अप्रैल से सहालग शुरू होंगी। तमाम शादियों के लिए पहले से बुकिंग है। रात्रि कर्फ्यू लगने से लोग बुकिंग निरस्त कराने लगे हैं, जिससे कारोबारी काफी परेशान है। - सिद्धार्थ रस्तोगी, होटल कारोबारी
विज्ञापन
होटल इंडस्ट्री पहले ही अंतिम सांसे ले रही थी। अब रात्रि कर्फ्यू की लगाए जाने के बाद पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। रात्रि कर्फ्यू अगर एक सप्ताह भी चलेगा, तो उसमें होने वाले नुकसान से उबरने में तीन महीने लग जाएंगे। अभी आने वाले दिनों में सहालग से काफी उम्मीदें थीं, जो पूरी तरह से टूट गई हैं।
- रोहित सिंघल, होटल कारोबारी