फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   civcamenities

डंपर खराब होने से रोजा ओवरब्रिज पर लगा जाम, शाम तक रेंगते रहे वाहन

Sun, 31 Jan 2021 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
civcamenities
शाहजहांपुर। जिले में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। शनिवार को नेशनल हाईवे रोजा ओवरब्रिज पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। वहां पहले डीजल खत्म होने पर एक ट्रक घंटे भर खड़ा रहा। ट्रक हटने के कुछ देर बाद डंपर खराब हो गया। इससे जाम खुलने के बाद भी शाम तक वाहन रेंगकर चलते रहे।
विज्ञापन

रोजा ओवरब्रिज पर जाम नासूर बन गया है। वहां लगभग रोजाना ही ओवरब्रिज पर जाम लगता है, जिससे लखनऊ आने-जाने वालों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ता है। जितने समय में मालवाहक वाहन, एंबुलेंस और चार पहिया वाहन लखनऊ से रोजा तक आ आते है, उससे ज्यादा समय रोजा से लेकर शाहजहांपुर पार करने में लग जाता है। जाम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन की ओर से दो दरोगा और दस कांस्टेबल अतिरिक्त पुलिस बल के रूप में दिए थे। इनकी ड्यूटी रोजा मंडी, रोजा अड्डा, ओवरब्रिज, रेलवे साइडिंग और जमुका तिराहे पर लगाई गई थी, लेकिन जाम से मुक्ति फिर भी नहीं मिली। धान के सीजन में ट्रैक्टर ट्राली आने जाने से जाम लग जाता था। अब मंडी की समस्या समाप्त हो गई तो भूसी भरी गाड़ियां और गन्ने लदी ट्रालियां आए दिन जाम लगा देती हैं। रोडवेज से यात्रा करने वाले यात्री घंटों जाम में फंसे रहते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे एक डंपर रोजा ओवरब्रिज पर खराब हो गया, जिससे पुल पर वाहनों का आवागमन बंद हो गया। इससे दोनों वाहनों की लाइनें लग गईं। उससे कुछ समय पहले करीब साढ़े दस बजे ट्रक में डीजल खत्म हो गया था, जिससे जाम लगा था। चालक ने पेट्रोल पंप से डीजल लाकर ट्रक में डाला और लेकर चला गया। इतनी देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रक निकलने के बाद कुछ देर जाम खुला होगा, इसके बाद रोजा ओवरब्रिज पर डंपर खराब हो गया। इससे दोबारा हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर डंपर को हटवाया, उसके बाद जाम खुला। मगर जल्दी निकलने के कारण आड़े-तिरछे वाहनों ने दोबारा जाम की मुश्किल पैदा कर दी है। शाम तक तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed