फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   civcamenities

बिना मजदूरी दिए ही फैक्ट्री से निकालने पर लगाया जाम

Mon, 11 May 2020 10:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
civcamenities
शाहजहांपुर। अटसलिया गांव स्थित एक नमकीन फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों को 20 दिन का वेतन दिए बिना निकाल दिया गया। इस पर गुस्साए मजदूरों ने बरनई तिराहे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूरों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

लॉकडाउन लगने के बाद देशभर की तमाम फैक्ट्री और कारखाने बंद हैं। उनमें काम करने वाले मजदूरों को काम न होने की वजह से निकाला जा रहा है। ऐसा ही एक मामला शाहजहांपुर के अटसलिया गांव स्थित नमकीन फैक्ट्री का सामने आया है। लॉकडाउन के चलते माल की सप्लाई आदि पर असर पड़ने से फैक्ट्री मालिक ने कई मजदूरों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। फैक्ट्री से निकाले जाने पर मजदूरों ने मालिक पर 20 दिन का वेतन न देने का आरोप लगाते हुए सुबह आठ बजे सड़क पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर रोजा पुलिस मौके पर पहुंच गई और फैक्ट्री मालिक से बात कर मामले को सुलझाने को कहा गया। वहीं, फैक्ट्री के मालिक का कहना है कि उन्होंने पहले ही मजदूरों पर एडवांस वेतन दे रखा है। लॉकडाउन में फिर से एडवांस देने से इंकार करने पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed