{"_id":"6a442126400308bbb6039a3d","slug":"city-sp-arrives-to-investigate-the-encounter-and-the-lathi-charge-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-177693-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मुठभेड़ और लाठी फटकारने की जांच करने पहुंचे एसपी सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मुठभेड़ और लाठी फटकारने की जांच करने पहुंचे एसपी सिटी
विज्ञापन
खुटार। क्षेत्र के गांव में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी दिखाने और चांदपुर पुलिस चौकी पर प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठी फटकारने के मामले में डीजीपी के आदेश पर जांच शुरू हो गई है। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने मंगलवार शाम गांव पहुंचकर जांच की।
क्षेत्र के एक गांव के गुड्डू शर्मा पर नौ जून की दोपहर एक घर में घुसकर एक साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा था। पुलिस ने मुठभेड़ में गुड्डू के दोनों पैरों में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया था। 11 जून को प्रधान सहित कई लोगों ने फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी का घेराव किया तो पुलिस ने लाठी फटकार कर खदेड़ा था।
विधायक चेतराम ने 18 जून को लखनऊ में डीजीपी से मिलकर मुठभेड़ की जांच की मांग की थी। डीजीपी से एसपी को जांच कराने के निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देश पर एसपी सिटी देवेंद्र कुमार मंगलवार को गांव पहुंचे और गांव के लोगों के बयान लेने के साथ ही घटनास्थल आदि की भी जांच की।