{"_id":"6980df6be12d18e07a035ee2","slug":"citizens-protested-angrily-after-the-municipal-board-meeting-was-postponed-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-164574-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पालिका बोर्ड की बैठक स्थगित किए जाने से नाराज नागरिकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पालिका बोर्ड की बैठक स्थगित किए जाने से नाराज नागरिकों का हंगामा
विज्ञापन
जलालाबाद में बढ़े हुए टैक्स के बारे में एसडीएम से वार्ता करते लोग। संवाद
जलालाबाद। जलकर और भवनकर में बेतहाशा की वृद्धि में संशोधन के लिए पालिका बोर्ड की सोमवार को प्रस्तावित बैठक स्थगित कर दिए जाने से नाराज सभासदों और नागरिकों ने नगरपालिका परिषद जाकर हंगामा किया। वहां अधिशासी अधिकारी एचएन उपाध्याय के नहीं मिलने पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। काफी देर चले हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम प्रभात राय ने विरोध कर रहे लोगों को यह आश्वासन देकर शांत किया कि बुधवार को पालिका बोर्ड की बैठक बुलाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
भाजपा नेता गोपाल मोहन द्विवेदी के साथ पालिका दफ्तर पहुंचे सभासदाें समेत नागरिकों ने जानना चाहा कि आज प्रस्तावित पालिका बोर्ड की बैठक किस कारण स्थगित की गई। जवाब देने के लिए वहां चेयरमैन और ईओ सहित अन्य किसी जिम्मेदार अधिकारी के नहीं मिलने से लोग भड़क उठे और हंगामा करने लगे।
इससे पहले, गत 19 जनवरी को करों में की गई वृद्धि के विरोध में नागरिकों ने चेयरमैन और ईओ का घेराव किया था। उस दौरान ईओ ने दो फरवरी को बोर्ड की बैठक बुलाकर करों में संशोधन का रास्ता निकालने का आश्वासन दिया था। बाद में रविवार को ईओ ने लोकसभा में चल रहे बजट सत्र और नियमों का हवाला पालिका बोर्ड की बैठक स्थगित कर दी।
विज्ञापन
आश्वासन के विपरीत बैठक स्थगित कर दिए से नाराज लोग इसकी वजह जानने पहुंचे थे। एसडीएम ने बताया कि समस्या के निदान के लिए चार फरवरी को सभी वार्ड के सभासदों और हर वार्ड के एक संभ्रांत व्यक्ति के साथ वह बैठक करेंगे। इस दौरान यदि कर निर्धारण से पहले कराए गए सर्वे में कोई खामी पाई जाएगी, तो मकानों और भवनों का दोबारा सर्वे कराया जाएगा।
-- मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजकर बताई समस्या
पालिका के करीब 20 सभासदों ने मुख्य सचिव को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भेजकर बताया कि जलालाबाद नगर पालिका चतुर्थ श्रेणी की पालिका है। नगर पालिका ने भूमि, भवन और जलकर को लेकर शासन की नियमावली 24 के तहत कर निर्धारण कर इसे इसी वित्तीय वर्ष से लागू कर नोटिस जारी कर दिए हैं। निर्धारित किए गए मनमाने कर को नगर की अधिसंख्य जनता अदा कर पाने में सक्षम नहीं है। नियमावली को शिथिल कर करों को पुनरीक्षित किया जाना चाहिए। ज्ञापन पर रेखा गुप्ता, सोनू भारद्वाज, मनोज कुमार, विनोद गुप्ता, इरम खां, पूजा गुप्ता, रूबी बेगम आदि सभासदों के हस्ताक्षर हैं।