फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Citizens are not getting the benefit of WiFi facility

शहरवासियों को वाई फाई सुविधा का नहीं मिल पा रहा लाभ

Fri, 25 Feb 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Citizens are not getting the benefit of WiFi facility
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से शहर के प्रमुख स्थानों पर फ्री वाईफाई की सुविधा मुहैया कराने की घोषणा की गई थी। नगर निगम कार्यालय, कलक्ट्रेट, घंटाघर, जिला अस्पताल आदि स्थानों पर वाईफाई सेवा शुरू भी की गई, लेकिन इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। कहीं पर स्पीड कम है, तो कहीं नेट ही नहीं चलता है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के सात स्थानों पर वाई-फाई सेवा शुरुआती दौर में ही लड़खड़ा गई है। इसकी वजह से इसका अधिकांश स्थानों पर सही ढंग से काम नहीं करना है। कई स्थानों पर नेटवर्क शो होता है, लेकिन कनेक्टिविटी नहीं मिलती। कहीं कनेक्टिविटी मिल जाएगी, पर नेटवर्क की समस्या रहती है। इतना ही बहुत से लोगों को फ्री वाई-फाई सेवा की जानकारी तक नहीं है।
विज्ञापन

जबकि स्मार्ट सिटी योजना के तहत वाई-फाई सेवा की शुरुआत की गई है। पहले चरण में शहर के जिला अस्पताल, नगर निगम कार्यालय परिसर, कलक्ट्रेट व विकास भवन परिसद, कनौजिया अस्पताल के पास, सुभाष टावर (घंटाघर) व हनुमत धाम पर आने-जाने वाले लोगों के लिए फ्री वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इन स्थानों पर वाईफाई सेवा की शुरू हुए काफी समय हो गया है। अन्य स्थानों पर भी यह सेवा शुरू करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्री वाईफाई सेवा की स्थिति
नगर निगम कार्यालय परिसर में वाईफाई सेवा ध्वस्त है। यहां पर नेटवर्क ही नहीं मिलता। कलक्ट्रेट व विकास भवन परिसर में नेटवर्क मिल रहा है, लेकिन कनेक्टिविटी नहीं होती है। घंटाघर पर फ्री वाईफाई सेवा लोगों को मिल रही है, लेकिन स्पीड और समय निर्धारित होने से लोगों को कोई फायदा नहीं मिल रहा। कनौजिया अस्पताल व हनुमतधाम पर भी है। कुछ अन्य स्थानों पर भी फ्री वाई-फाई सेवा देने का निर्णय लिया है। इसकी जिम्मेदारी बीएसएनएल को सौंपी गई है।
लोगों को नहीं सेवा की जानकारी
घंटाघर के पास रहने वाले अभिषेक ने बताया कि फ्री वाईफाई सेवा मिलने की जानकारी नहीं है। शिवम अग्रवाल ने बताया कि वाईफाई के नेटवर्क आते हैं, लेकिन कनेक्टिविटी नहीं मिलती है। कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में कार्यरत अनुराग ने बताया कि कनेक्टिविटी नहीं मिलने के कारण फ्री वाईफाई सेवा का लाभ नहीं उठाते हैं।
विकास भवन के एक कार्यालय में कार्यरत सुमित को फ्री वाईफाई सेवा की जानकारी ही नहीं थी। बोले कि मोबाइल में डाटा रिचार्ज ही रहता है, वही खत्म नहीं होता। फ्री वाई-फाई की जरूरत नहीं है। जिला अस्पताल, कनौजिया अस्पताल के पास और हनुमतधाम पर लोगों ने सेवा का लाभ नहीं लेने की जानकारी दी।
इस तरह करें सेवा का उपयोग
- अपने मोबाइल डिवाइस पर वाईफाई चालू करें।
- डिवाइस पास के वाईफाई एक्सेस प्वाइंट को खोज करता है।
- डिवाइस एसएसआईडी को फ्री वाई-वाई नगर निगम शाहजहांपुर दिखता है।
- एसएसआईडी पर क्लिक करें, जो लॉगिन के लिए पॉप-अप दिखाएगा।
- पॉप-अप पर क्लिक करें, जो लॉगिन पृष्ठ पर रीडायरेक्ट करेगा। जहां उपयोगकर्ता को अपना नाम , ई-मेल और मोबाइल नंबर देना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करना होगा ।
- वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) सबमिट किए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
- इस ओटीपी को सबमिट कर फ्री वाई - फाई सेवा का उपयोग करें।
500 एमबी तक मिलेगी वाई-फाई सुविधा
स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध फ्री वाईफाई सेवा में उपयोगकर्ता को प्रतिदिन एक मोबाइल नंबर से 45 मिनट तक अथवा 500 एमबी तक डेटा उपयोग करने को मिलता है। इसके बाद एक जीबी डेटा के लिए नौ रुपये, 3 जीबी डेटा 18 रुपये तथा 10 जीबी डेटा 50 रुपये में भुगतान कर उपयोग किया जा सकता है।

आईसीसीसी योजना के तहत शहर के सात स्थानों पर वाईफाई सेवा शुरू की गई है। अन्य स्थानों पर भी यह सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसको काम बीएसएनएल को दिया है। 31 मार्च तक काम पूरा करने का समय दिया है। नेटवर्क व कनेक्टिविटी की समस्या को लेकर अधिकारियों से बातचीत करके समाधान कराया जाएगा। - संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed