फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cinaur won Final

चिनौर ने जीत लिया फाइनल मुकाबला

Wed, 20 May 2015 07:47 PM IST
खुटार (शाहजहांपुर)
खुटार (शाहजहांपुर) Updated Wed, 20 May 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
Cinaur won Final
गांव उदरा में चल रहे संत सुखदेव सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट में चिनौर क्रिकेट क्लब की टीम ने सिंह इलेवन मंडनपुर को 20 रन से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

चिनौर क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। चिनौर की टीम 17.4 ओवर में 104 रन पर आल आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी मंडनपुर की टीम 17.3 ओवर में 84 रन पर आल आउट हो गई। चिनौर के खिलाड़ी पप्पू को चार विकेट लेने और 20 रन बनाने पर मैन ऑफ दि मैच चुना गया। रत्तीम को मैन ऑफ दि सीरिज चुना गया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 175 रन बनाये और 11 विकेट लिए। चिनौर टीम के खिलाड़ी रजा को बेस्ट फिल्डर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम को 51 सौ रुपए और ट्राफी,  उपविजेता टीम को 21 सौ रुपए और ट्राफी मुख्य अतिथि एसओ खुटार राजेश सिंह और पूर्व ज्येष्ठ उप ब्लाक प्रमुख पाल सिंह ने संयुक्त रूप से प्रदान की।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में अंपायरिंग मंदीप सिंह, गुरजीत सिंह, स्कोरिंग अंकित शर्मा, मनमोहन सिंह और कमेंटरी सत्यम कुमार और हरजीत सिंह ने की। आयोजन में हरनेक सिंह, इंद्रजीत सिंह, सलवंत सिंह, फकीर सिंह, हरभजन सिंह, कस्तूरी शर्मा, मुकेश शर्मा, साबू आदि लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed