फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chit fund company escaped by cheating 80 families of lakhs

80 परिवारों से लाखों की ठगी कर फरार हुई चिटफंड कंपनी

Mon, 04 Jul 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Chit fund company escaped by cheating 80 families of lakhs
पुलिस चौकी अजीजगंज में बैठे ठगी के शिकार लोग - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला अजीजगंज निवासी 80 परिवारों के साथ एक चिटफंड कंपनी ने ठगी कर ली। ठगी के शिकार लोगों के मुताबिक, वर्ष 2012 से कंपनी के प्रबंधन ने एजेंट के माध्यम उनका पैसा जमा कराया अब करीब 35 लाख रुपये ठगकर कंपनी गायब हो गई। मामले की शिकायत कई बार पुलिस से की जा चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने एजेंट और पीड़ित लोगों के बीच चार जुलाई तक धनराशि वापसी के लिए समझौता भी करा दिया था, नियत समय तक रकम वापस न मिलने से आक्रोशित लोगों ने पुलिस चौकी अजीजगंज पहुंचकर नाराजगी व्यक्त की। कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करना दूर जांच के बात कह कर टाल दिया।
विज्ञापन

रविवार को चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला अजीजगंज निवासी करीब 50-60 लोग पुलिस चौकी अजीजगंज पहुंचे। उनका कहना था कि वर्ष 2012 से एक चिटफंड कंपनी का एजेंट उनके पास आकर आरडी के नाम पर पैसे जमा करता था। करीब 35 लाख रुपये जमा होने के बाद कंपनी भाग गई। मामले की शिकायत पुलिस से की गई तो एजेंट को पुलिस चौकी अजीजगंज बुलाया गया। यहां एजेंट ने लिखित तौर पर चार जुलाई तक वसूली गई रकम लौटाने का वायदा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि अब एजेंट फोन नहीं उठा रहा है। मोबाइल स्विच ऑफ कर रखा है। एजेंट के फरार होने की आशंका के मद्देनजर लोगों ने पुलिस चौकी अजीजगंज पहुंचकर कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग उठाई। पुलिस ने घर पर तलाश कराई तो एजेंट नहीं मिला। उसकी पत्नी को चौकी पर बुलाकर ठगी के शिकार लोगों से बात कराई गई। वार्ता बेनतीजा निकली। लोगों के तहरीर दिए जाने के बावजूद भी पुलिस मामले में कार्रवाई से बचती नजर आ रही है।
चौकी पर महिलाएं एवं तमाम युवा खुद के साथ धोखाधड़ी पर कार्रवाई करने की दुहाई देते रहे लेकिन चौकी इंचार्ज संतोष सिंह ने एक नहीं सुनी और जांच के बात कहकर मामले को टाल दिया। परेशान हाल लोग वापस चले गए। ठगी का शिकार होने वालों में कपूर, आशीष कुमार, प्रदीप कुमार, सर्वेश कुमार, आकाश, सीमा, सरला, पूजा, विमला, शशि, धर्मेंद्र, ममता, संध्या, रचना, मीना, मोनिका, रेखा, सुमन, अर्जुन, अंजलि, शिवानी, शिवा, शबनम आदि शामिल हैं।

-मामले की जानकारी नहीं है। प्रभारी निरीक्षक चौक कोतवाली एवं अजीजगंज चौकी प्रभारी से मामले की जानकारी कराई जाएगी। ठगी के शिकार लोगों को न्याय दिलाया जाएगा। कंपनी प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई होगी।- संजय कुमार, एसपी सिटी, शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed