फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   chinmiyanand

मोबाइल ढूंढने गई एसआईटी कवर और कुछ पार्ट्स लेकर लौटी

Sun, 29 Sep 2019 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
chinmiyanand
शाहजहांपुर। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मांगे जाने के मामले में रिमांड पर जेल से बाहर आए सचिन उर्फ सोनू और विक्रम सिंह की निशानदेही पर एसआईटी राजस्थान के दौसा से फिरौती मांगने के मुख्य आरोपी संजय की शर्ट और मोबाइल का कवर व कुछ पार्ट्स बरामद कर पाई। जबकि तलाश मोबाइल की है, जिसमें अहम साक्ष्य छिपे हैं। इसे प्राप्त करने को एसआईटी के कुछ लोग अभी दौसा में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन

चिन्मयानंद और छात्रा प्रकरण में दर्ज दो एफआईआर पर जांच कर रही एसआईटी को छात्रा के दोस्त तिलहर के गांव बंथरा निवासी संजय से कुछ महत्वपूर्ण तथ्य हाथ लगे थे। इसके बाद ही एसआईटी की जांच स्वामी से पांच करोड़ की फिरौती मांगे जाने के मामले में तेज हुई। संजय के साथी सचिन और विक्रम के जरिये पता लगा कि संजय के मोबाइल और लाल चेकदार शर्ट को दोनों ने राजस्थान में मेंहदीपुर से दौसा भरतपुर मार्ग पर महेबा बाईपास पर सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था। बताया जा रहा है कि संजय के इस मोबाइल में स्वामी चिन्मयानंद और छात्रा से जुड़े अहम साक्ष्य मौजूद हैं।
विज्ञापन

संजय के मोबाइल की बरामदगी के लिए एसआईटी को 24 सितंबर को सचिन और विक्रम को 95 घंटे की रिमांड पर लेना पड़ा। एसआईटी दोनों को लेकर दौसा में उस स्थान तक गई, जहां मोबाइल फेंका गया था लेकिन यहां झाड़ियों में उसे मोबाइल नहीं मिला। इधर, रिमांड अवधि पूरी होते देख दोनों को शुक्रवार देर शाम जेल में दाखिल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed