फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chinmayanand-disciple rape case: the victim reached the court to record her statement

चिन्मयानंद-शिष्या दुष्कर्म केस : अदालत में बयान दर्ज कराने पहुंची पीड़िता

Thu, 06 Apr 2023 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Chinmayanand-disciple rape case: the victim reached the court to record her statement
शाहजहांपुर। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में बुधवार को पीड़ित शिष्या बयान दर्ज कराने अदालत पहुंची। बंद कमरे में करीब एक घंटे तक अदालत की कार्यवाही चली। इस मामले में अदालत ने अगली तारीख 24 अप्रैल तय की है।
विज्ञापन

2011 में एक शिष्या ने चिन्मयानंद के खिलाफ चौक कोतवाली में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में चिन्मयानंद जमानत पर हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पीड़ित शिष्या एमपीएमएलए कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए पहुंची। पीड़िता ने अपने वकील के माध्यम से न्यायालय में पत्र देकर प्रार्थना की थी कि उनसे बंद न्यायालय में वकीलों द्वारा जिरह की जाए।
विज्ञापन

गवाही के दौरान वकीलों और वादकारियों का अनावश्यक प्रवेश न हो। न्यायालय ने प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए गवाही के लिए लंच के बाद का समय दिया गया। अभियोजन की ओर से अपर शासकीय अधिवक्ता ने पीड़िता का बयान लिखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चिन्मयानंद के अधिवक्ता फिरोज हसन खां ने अपने मुवक्किल के बचाव में शिष्या से जिरह की। लगभग एक घंटे तक जिरह चली। चिन्मयानंद के अधिवक्ता फिरोज हसन खां ने बताया कि खराब स्वास्थ्य के कारण चिन्मयानंद अदालत में पेश नहीं हो सके हैं। उनकी ओर से हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र अदालत में दिया गया। अदालत ने सुनवाई और गवाही के लिए अगली तारीख 24 अप्रैल तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed