फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   children rewarded

गणेश उत्सव के सहयोगी बालकों का किया गया सम्मान

Fri, 24 Sep 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
children rewarded
गणेश उत्सव में सहयोग करने वाले बालकों को सम्मानित किया गया। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अनुषांगिक संगठन ‘बच्चे ही आगे’, ‘ओजस्विनी’ व राष्ट्रीय महिला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उन नन्हें-मुन्नों को सम्मानित किया गया जिन्होंने गणेशोत्सव में प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

परिषद के संस्थापक व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के आह्वान पर चिनौर की मालाराम कॉलोनी में हिंदू ही आगे केंद्र पर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। केंद्र पर ही पिछले दिनों गणेश चतुर्थी से नौ दिनों तक श्री गणेश उत्सव मनाया गया था। इसका आयोजन केंद्र के संचालक अंशुल उर्फ हिमांशु सक्सेना व संरक्षक शेर सिंह विष्ट द्वारा किया गया। गणेशोत्सव में नन्हें-मुन्नों का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन

इनमें से सृष्टि साहनी, नीलेश सक्सेना, अर्नव सिंह को कुनाल सिंह को ओजस्विनी जिला प्रमुख आद्या कृष्ण, क्षेत्रीय गोसेवा प्रमुख कृष्ण कुमार सक्सेना एडवोकेट तथा हिंदू ही आगे केंद्र के संरक्षक शेर सिंह विष्ट ने प्रशस्ति पत्र एवं ‘भारतीय गोदर्शन हमारी गौमाता’ पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच गोसेवा प्रमुख कृष्ण कुमार ने कहा कि बच्चों को हिंदू धर्म व संस्कृति से परिचित कराने के लिए धार्मिक आयोजनों में प्रतिभाग कराया जाना जरूरी है। ये बच्चे ही हमारी सनातक संस्कृति के ध्वजवाहक बनेंगे। आद्या ने कहा कि हिंदू हित चिंतक डॉ. प्रवीण तोगड़िया समाज को जाग्रत करने का काम कर रहे हैं। हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर शालू सक्सेना, मानसी, लवी साहनी, कुसुम सिंह, कवीश कृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed