{"_id":"6765c6db3fd83d17be0fb5a4","slug":"children-of-workers-will-be-able-to-take-admission-in-atal-residential-school-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-133937-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश ले सकेंगे श्रमिकों के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश ले सकेंगे श्रमिकों के बच्चे
Sat, 21 Dec 2024 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा छह व नौ में प्रवेश शुरू हो गए हैं। पंजीकृत निर्माण श्रमिक अपने बच्चों का प्रवेश इस विद्यालय में करवा सकते हैं। दोनों कक्षाओं में बालक व बालिकाओं के लिए 70-70 सीटें उपलब्ध हैं।
जिले में 30 नवंबर 2021 से पहले पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों का अटल आवासीय विद्यालयों में प्रवेश लिया जाएगा। इसके लिए ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन पत्र निगोही रोड पर स्थित कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, कार्यालय बेसिक शिक्षा अधिकारी व कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी से बिना कोई शुल्क दिए प्राप्त किया जा सकता है। इसको पूरी तरह से भरकर पांच जनवरी को शाम पांच बजे तक इन कार्यालयों में ही जमा करना होगा। कक्षा छह के लिए प्रवेश के लिए बालक-बालिकाओं की जन्मतिथि एक मई 2013 से पहले और 31 अगस्त 2015 के बाद की नहीं होनी चाहिए। इसी तरह से कक्षा नौ में प्रवेश को जन्मतिथि एक मई 2010 से पहले तथा 31 अगस्त 2012 के बाद न हो। इसके साथ ही कोविड के कारण अनाथ बच्चे, जिनका महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीयन हो उनको भी प्रवेश मिल सकेगा।
-- --
सीटों पर निर्धारित है आरक्षण
सभी वर्गों के लिए आरक्षण नियमानुसार दिया जाएगा। कुल सीटों के स्थानों में 27 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग, 21 प्रतिशत अनुसूचित जाति व दो प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण का प्रावधान है।
विज्ञापन
-- --
प्रवेश परीक्षा की तिथि
12 जनवरी 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न एक बजे तक, दिव्यांग छात्रों के लिए 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में कक्षा छह के लिए मानसिक क्षमता परीक्षण के लिए 40 प्रश्न, अंकगणित परीक्षण को 20 प्रश्न, भाषा परीक्षण के लिए 20 प्रश्न और कक्षा नौ के लिए अंग्रेजी 15 अंक, हिंदी 15 अंक, गणित 35 अंक तथा विज्ञान 35 अंक के प्रश्न होंगे।