फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Children of celebrities invited to Renaissance Mumbai

रेनेसां के बच्चे मुंबई में हुए हस्तियों से रूबरू

Fri, 12 Jun 2015 09:16 PM IST
तिलहर।
तिलहर। Updated Fri, 12 Jun 2015 09:16 PM IST
विज्ञापन
 रेनेसां एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने आईआईटी मुंबई में स्पिक मैके द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन में शामिल होकर देश-विदेश की जानी मानी हस्तियों से मिलकर अलग-अलग विधाओं को बारीकी से जाना।
विज्ञापन

बारहवीं के संयम अग्रवाल, शोभित गुप्ता, राधिका चोपड़ा, निधि तथा प्रज्ञा का चयन इस कार्यक्रम के लिए रुहेलखंड मंडल से किया गया था। प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा ने विद्यालय के दल का नेतृत्व किया। एक सप्ताह के इस कार्यक्रम में देश विदेश की जानी मानी हस्तियों, शास्त्रीय नृत्य कलाकार पंडित बिरजु महाराज, पद्मश्री गिरजा देवी, ग्रेमी अवार्ड विजेता संगीतकार विश्वभट्ट, पद्म विभूषण संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा सहित अनेक ख्याति प्राप्त विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को कार्यक्रम में अपनी-अपनी विधाओं और उसके महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम से वापस लौटने पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. आलोक अग्रवाल, विजय अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल, मंजुला, रीता अग्रवाल आदि ने विद्यालय की टीम का स्वागत किया तथा सफलता पूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता करने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed