फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Children learned swimming in the swimming pool

समर कैंप में बच्चों ने स्विमिंग पूल का उठाया लुफ्त

Sat, 28 May 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Children learned swimming in the swimming pool
बचपन स्कूल में स्वीमिंग पूल में मस्ती करते बच्चे - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विभिन्न स्कूलों में आयोजित समर कैंप में नन्हे-मुन्ने छात्रों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। साथ ही वह मस्ती भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मोहल्ला चमकनी में बचपन स्कूल में दस दिवसीय समर कैंप में बच्चों ने रचनात्मक गतिविधियों म्यूजिक, स्वीमिंग, ड्रॉइंग आदि में हिस्सा लिया। डांसिंग में राधिका प्रथम, स्विमिंग में हस्सान तथा ड्राइंग देवांश प्रथम स्थान पर रहे। उन्हें पुरस्कृत किया गया। स्विमिंग पूल का लुफ्त उठाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनुज जौहरी, संस्थापक सुमन श्रीवास्तव, गौरव राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में नौ दिवसीय समर कैंप का शुक्रवार को सातवां दिन रहा। विभिन्न गतिविधियों के तहत प्रशिक्षण दिया गया। कथक में छात्रा अनन्या श्रीवास्तव, नृत्य-गायन में अराध्या, ईशिता, आर्ट एंड क्राफ्ट में निधि यादव, वैष्णवी, मेकअप में अर्यांषी, रोहिणी देवी, मेहंदी में अनुष्का शर्मा का प्रदर्शन अच्छा रहा। व्यायाम शिक्षक पंकज सक्सेना ने सभी को योगाभ्यास कराया। शिक्षिका रेखा धवन, अनीता त्रिवेदी, अंकिता गुप्ता, रितु सक्सेना, नमिता मिश्रा, रहमत मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीड कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों को डांस, पेंटिंग, सिंगिंग, ब्यूटीशियन आदि का प्रशिक्षण दिया। प्रधानाचार्या तराना जमाल ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। शिक्षिका चांदनी अनवर, श्रीती, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed