{"_id":"6ae6437d8c9fe5ab8c0d0cee","slug":"children-dressed-in-saffron-attire-took-out-a-procession-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1023-188870-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भगवा वस्त्रों में सजे बच्चों ने निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भगवा वस्त्रों में सजे बच्चों ने निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
तिलहर में श्री कन्या गुरुकुल की ओर से निकाली गई रैली में शामिल बच्चे। संवाद
- फोटो : Villagers
तिलहर। श्री कन्या गुरुकुल रुद्रपुर के तीन दिवसीय महोत्सव के प्रचार के लिए शनिवार को नगर में शोभायात्रा निकाली गई। भगवा वस्त्रों में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथों में ओम ध्वज लेकर बैंड-बाजों की धुन पर निकले। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।
अपराह्न करीब दो बजे आर्य समाज मंदिर से गुरुकुल संचालक आचार्य अनुभव आर्य के नेतृत्व में शोभायात्रा शुरू हुई। प्रधानाचार्य अंजली आर्या और शिक्षिकाओं ने बच्चों का नेतृत्व किया। सजी झांकियों में आर्य संन्यासी और समाज के पदाधिकारी शामिल रहे। ब्रह्मचारियों ने करतब दिखाकर शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया।
आचार्य अनुभव आर्य ने बताया कि एक से तीन नवंबर तक गुरुकुल में महोत्सव होगा। इसमें विद्वान, भजनोपदेशक और राजनेता शामिल होंगे। एक नवंबर को राष्ट्र रक्षा सम्मेलन, विभिन्न मतों पर चर्चा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
शोभायात्रा कच्चा कटरा, पुराना रोडवेज, बाजार मौजमपुर, मुख्य चौराहा, निजामगंज, बारह पत्थर, बिरियागंज, पोटरगंज और सराफा बाजार होते हुए आर्य समाज मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।