{"_id":"6ab162767e8d733761088378","slug":"children-displayed-their-talent-in-general-knowledge-at-the-national-olympiad-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-185350-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नेशनल ओलंपियाड में बच्चों ने सामान्य ज्ञान में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नेशनल ओलंपियाड में बच्चों ने सामान्य ज्ञान में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
लीड कॉन्वेंट स्कूल में परीक्षा देते बच्चे। संवाद
शाहजहांपुर। अमर उजाला की ओर से आयोजित नेशनल ओलंपियाड सामान्य ज्ञान परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। इसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मोहल्ला बाडूजई स्थित पुराने एआरटीओ कार्यालय वाली गली में कार्यालय पर आयोजित परीक्षा में 10 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान से संबंधित जानकारी और समझ को परखा गया।
परीक्षा में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों से जुड़े सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को हल किया। कक्षा चार की छात्रा इशि पांडेय ने बताया कि ओलंपियाड के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सामान्य ज्ञान की तैयारी करने का अवसर मिलता है। इससे विद्यार्थियों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि बढ़ती है और आगे चलकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी सहायता मिलती है।
विज्ञापन
वहीं, लीड कॉन्वेंट स्कूल में हुई परीक्षा में 37 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कक्षा आठ के अक्षत शुक्ला ने बताया कि इस तरह की परीक्षाओं से बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ सामान्य ज्ञान विकसित करने और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शुरुआती तैयारी करने की आदत बनती है।