फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   child death between treatment

घायल बच्ची की इलाज के दौरान मौत

Thu, 21 Jan 2016 09:21 PM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Thu, 21 Jan 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
child death between treatment
 गांव चांदूपुर पड़री के भगवानशरण के मुताबिक मंगलवार सुबह चार बजे वह घर में सो रहा था। उसकी पत्नी सुखरानी घर का दरवाजा खोलकर शौच के लिए गई थी। इस बीच उसके चाचा बाबूराम, चाची सोनमती और चचेरा भाई लक्ष्मण घर में घुस आए। उक्त ने उसे जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया, लेकिन चाकू पास में उसकी चार माह की पुत्री राधा के पेट में घुस गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

भगवानशरण का आरोप था कि चाचा बाबूराम से उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।  
घायल बच्ची को पहले बंडा के रकारी अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को बच्ची का आपरेशन किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बृहस्पतिवार को बच्ची ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


शाम छह बजे तक मैं गांव में ही हूं। भगवानशरण के घर के सभी लोग शाहजहांपुर में हैं। शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचने वाला है। इस मामले में तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव मिश्रा, एसओ बंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed