{"_id":"6637d420722b8ad58509b5e4","slug":"chief-minister-will-hold-a-public-meeting-in-khudaganj-on-monday-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-118061-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खुदागंज में मुख्यमंत्री सोमवार को करेंगे जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खुदागंज में मुख्यमंत्री सोमवार को करेंगे जनसभा
Mon, 06 May 2024 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 06 May 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
खुदागंज में सीएम की रैली का निरीक्षण करते भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा व अधिकारी। स्रोत: संगठ
शाहजहांपुर। 13 मई को होने वाले मतदान को लेकर सियासी माहौल को गर्माने के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुदागंज के चरखोला मोड़ स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी रैली में करीब 25 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। सभा के लिए सुरक्षा व अन्य इंतजाम से जुड़ीं तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मुख्यमंत्री लगभग एक घंटे तक रुकेंगे।
मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ जिले में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी अरुण सागर के पक्ष में रैली को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार दोपहर करीब तीन बजे आएंगे। हेलीपेड व मंच बनकर तैयार हो गया है। कार्यक्रम के लिए छह गेट बनाए गए हैं। इनमें एक वीआईपी गेट व पांच आमजन के लिए बनाए गए हैं।
प्रत्येक गेट पर मेटल डिटेक्टर भी लगाए गए हैं। रैली में करीब 25 हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य भाजपा संगठन ने रखा है। कटरा, तिलहर और पुवायां विधानसभा के लोगों को रैली में बुलाया गया है। रविवार को जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस, सुधीर सिंह, एसडीएम तिलहर रश्मि कृष्णा, सीओ तिलहर प्रयांक जैन आदि ने रैली स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए
-सीएम की रैली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। रविवार को पुलिस लाइंस में एसपी अशोक मीणा ने बैठक कर सुरक्षा खाका पर चर्चा की। रैली में जिले के फोर्स के अलावा बाहर से दो डिप्टी एसपी, दो कंपनी पीएसी लगाई है।
-- -- -- --
आठ को आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री
-सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आठ मई को जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी रैली के लिए बरेली माेड़ स्थित मैदान को फाइनल किया गया है। रैली में भीड़ जुटाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।