फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chief Minister will come today to inspect the runway

Shahjahanpur News: हवाई पट्टी का निरीक्षण करने आज आएंगे मुख्यमंत्री

Sun, 27 Apr 2025 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 27 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will come today to inspect the runway
जलालाबाद में हवाई पट्टी की जांच करता बम निरोधक दस्ता। संवाद
जलालाबाद। गंगा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमान उतारने के पूर्वाभ्यास की तैयारियां परखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह यहां आएंगे। वह करीब 40 मिनट तक रुकेंगे।
विज्ञापन

तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर दोपहर 12 बजे एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर पीरू गांव के पास उतरेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री वायु सेना के वाहन में बैठकर 15-20 मिनट तक वहां हवाई पट्टी का निरीक्षण करेंगे। करीब 12:40 बजे वह हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के आमनगर बांगर रवाना हो जाएंगे। उनके आगमन के लिए अधिकारियों ने सभी तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

विभिन्न जांच एजेंसियां भी सुरक्षा के लिहाज से निगरानी में जुटी हुई हैं। बता दें कि एक्सप्रेसवे की इसी हवाई पट्टी पर भारतीय वायु सेना को दो व तीन मई को लड़ाकू विमानों को आपातकालीन स्थिति में उतारने का अभ्यास करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
छुट्टा पशुओं की तेज हुई धरपकड़
विमान उतारने के पूर्वाभ्यास के दौरान हवाई पट्टी वाले क्षेत्र में किसी भी छुट्टा पशु की घुसपैठ रोकने के लिए उनकी धरपकड़ शुरू कर दी गई है। इसके लिए शनिवार को वहां पशु पकड़ने वाली कई टीमों को लगाया गया। पकड़े गए पशुओं को विभिन्न गो आश्रय स्थलों पर भेजा जा रहा है। हालांकि, हवाई पट्टी की सुरक्षा के लिए बल्लियों की बाड़ लगाई जा रही है, लेकिन क्षेत्र में बड़ी संख्या में घूमने वाले पशुओं को देखते उन्हें पकड़ने का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।
----
मौके पर डॉग और कैटल कैचर उपलब्ध रहें : डीएम

शाहजहांपुर। गंगा एक्सप्रेसवे पर मुख्यमंत्री के दौरे के लिए जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को बैठक में कहा कि मौके पर डॉग और कैटल कैचर उपलब्ध रहें। स्वास्थ्य विभाग की इमरजेंसी सेवा और एंबुलेंस की व्यवस्था भी होनी चाहिए।
शनिवार को डीएम ने हवाई पट्टी का भी निरीक्षण किया। बताया कि 27 अप्रैल को भारतीय वायुसेना एयर स्ट्रिप को अपने नियंत्रण में ले लेगी। दो व तीन मई को वायु सेना के लड़ाकू विमानों की लैंडिंग का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इस दिन भी मुख्यमंत्री यहां आएंगे।

कहा कि हवाई पट्टी (खंडहर से चमरपुर कलां के बीच पांच किमी. क्षेत्र) के दोनों ओर एक-एक किमी तक किसी प्रकार के गोवंशी पशु नहीं होना चाहिए। वहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। अधिकारियों और जनरल पार्किंग की व्यवस्था की जाए। स्विस कॉटेज में बैठक की व्यवस्था के साथ आसपास के खेतों को जोताई, कटाई और भूसा आदि कार्य पर रोक लगाई जाए। आसपास की सभी गोशालाओं में गोशालाओं में हरा चारा व पानी का छिड़काव भी अवश्य किया जाए। क्षेत्र में बैरिकेडिंग की शनिवार रात में ही पूर्ण कर ली जाए। डीएम ने कहा कि मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed