फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chhath Puja will begin today with Nahai-Khaay.

Shahjahanpur News: नहाय-खाय के साथ आज से शुरू होगी छठ पूजा

Fri, 24 Oct 2025 10:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja will begin today with Nahai-Khaay.
खन्नौत नदी पर छठ पूजा की तैयारियों को लेकर घाट का निरीक्षण करतीं महापौर अर्चना वर्मा। संवाद
शाहजहांपुर। सूर्य उपासना का पर्व छठ शनिवार से प्रारंभ हो जाएगा। चार दिवसीय पर्व नहाय-खाय से शुरू होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। 27 अक्तूबर को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए खन्नौत घाट पर बड़ी संख्या में महिलाएं जुटेंगी। तट की सफाई के लिए नगर निगम ने कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

यहां पूर्वांचल के करीब दस हजार परिवार छठ पूजा में शामिल होते हैं। विभिन्न विभागों में कार्यरत इन परिवारों के लोगों ने छठ मैया की पूजा के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पूर्वांचल महासभा के अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि चार दिवसीय पर्व का पहला दिन नहाय-खाय से प्रारंभ होगा। इसमें शुद्धता का ध्यान रखते हुए शाम की बेला में लौकी की दाल, चावल खाई जाएगी।
विज्ञापन

26 को खरना होगा। इस दिन प्रात:काल से उपवास कर शाम को गन्ने के रस की खीर खाई जाएगी और छठ का मुख्य प्रसाद ठेकुआ तैयार किया जाएगा। इसके बाद 36 घंटे का निर्जल व्रत शुरू होगा। 27 अक्तूबर को पर्व के तीसरे दिन शाम की बेला में अस्तांचली सूर्य को छठ घट घाटों पर व्रती महिलाएं जुटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच घुटने तक पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। छठ घाटों पर व्रती अपनी वेदी तैयार कर साज-सज्जा के जरिये मनोरम रूप देंगी। सतीश मिश्रा ने बताया कि संध्या को डूबते सूर्य की उपसना के बाद व्रती महिलाएं घर लौट जाएंगी। उसके बाद 28 को उगते हुए सूर्य की पहली किरण को अर्घ्य देने के पश्चात 36 घंटे के व्रत का पारण होगा। उन्होंने बताया कि अर्घ्य देने के लिए गाय के दूध का उपयोग होता है।
--
शहर में कई जगह होती है छठ मैया की पूजा
पूर्वांचल के प्रमुख त्योहार छठ की पूजा शहर में कई स्थानों पर होती है। सबसे ज्यादा खन्नौत नदी पर भीड़ जुटती है। विसरात रोड स्थित हनुमत धाम पर पूजन होता है। रिलायंस थर्मल पॉवर में भी सामूहिक पूजन कार्यक्रम होता है।

--
खन्नौत तट की शुरू हुई सफाई
छठ पर्व को लेकर खन्नौत तट पर सफाई शुरू करा दी गई है। तट को समतल कराया गया है, जिससे आने वालों को दुश्वारियाें से जूझना नहीं पड़े। तट की सीढि़यों समेत अन्य जगहों पर रंगाई-पुताई का कार्य भी शुरू करा दिया है। शुक्रवार को महापौर अर्चना वर्मा ने खन्नौत तट का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed