{"_id":"655b2bacde7a2279cd0bcef3","slug":"chhath-puja-2023-devotees-offering-arghya-to-the-rising-sun-in-shahjahanpur-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja: शाहजहांपुर में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने खोला व्रत, महापर्व छठ का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhath Puja: शाहजहांपुर में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने खोला व्रत, महापर्व छठ का हुआ समापन
Mon, 20 Nov 2023 03:19 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 20 Nov 2023 03:19 PM IST
सार
सूर्य उपासना का महापर्व छठ शाहजहांपुर जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। उगते सूर्य देव को अर्घ्य देकर 36 घंटे बाद व्रती महिलाओं ने पारण किया।
विज्ञापन
उगते सूर्य को अर्घ्य देतीं व्रती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में चार दिन तक लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा बिखरी। छठ पूजा के चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया, फिर व्रतियों ने 36 घंटे का व्रत खोला। इसके साथ ही छठ महापर्व का समापन हो गया। सोमवार को सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए शहर में लोधीपुर, हनुमतधाम स्थित घाटों पर तैयारियां की गईं थीं। इन घाटों पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
सूर्य उपासना का महापर्व छठ जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। उगते सूर्य देव को अर्घ्य देकर 36 घंटे बाद व्रती महिलाओं ने पारण किया। नदी के घाटों, मोहल्लों और घरों पर व्रतियों-श्रद्धालुओं की ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। लोधीपुर स्थित खन्नौत नदी तथा राजघाट के पास गर्रा नदी के घाट पर मेले की तरह नजारा देखने को मिला। जहां चारों तरफ श्रद्धा और भक्ति में लोग लीन दिखे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP News: दोस्त से किया बीवी का सौदा, फिर दिया तीन तलाक; विवाहिता बोली- गलत काम करवाता था शौहर
विज्ञापन
सोमवार को उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए तड़के चार बजे से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी थी। इसी तरह से हनुमतधाम स्थित घाट पर व्रतियों की भीड़ उमड़ी। जिन्होंने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। इनके अलावा रिलायंस टाउनशिप, कृभको टाउनशिप, हनुमतधाम, पीपप घाट और गर्रा घाट पर भी बुधवार को व्रती महिलाओं ने छठ मइया की पूजा-अर्चना की और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।