फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Change in weather... Increase in patients with throat infection along with cough and cold

Shahjahanpur News: मौसम का बदला मिजाज...खांसी-जुकाम के साथ बढ़े गले के संक्रमण के मरीज

Tue, 14 Oct 2025 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Change in weather... Increase in patients with throat infection along with cough and cold
राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पर्चा बनवाने को लाइन में लगे मरीज। संवाद
शाहजहांपुर। दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते स्वास्थ्य पर असर पड़ने लगा है। मौसम के इस बदलते मिजाज के कारण गले में खराश, खांसी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रविवार की छुटटी के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में सोमवार को 1124 लोगों की ओपीडी हुई। शनिवार को 969 लोगों की ओपीडी हुई थी।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर अनुराग पाराशर ने बताया कि तापमान में अचानक हुए बदलाव के चलते शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है। इससे संक्रमण जल्दी फैलता है। बच्चों और बुजुर्गों पर इसका असर सबसे अधिक पड़ता है। बुखार, गले में खराश, नाक बंद होने और बदन दर्द की शिकायत हो जाती है।
विज्ञापन

बदलते मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। सुबह-शाम हल्की ठंडक में बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें और दिन के समय धूप में अधिक देर तक रहने से बचें। बुखार या सर्दी को नजरअंदाज न करें। डॉक्टर से परामर्श लेकर ही दवा का सेवन करें। खानपान पर विशेष ध्यान दें। खासकर ठंडा पानी, ठंडी सामग्रियों जैसे आइसक्रीम, सोडा, कोल्ड ड्रिंक, बर्फ डालकर जूस का सेवन न करें। बासी भोजन न खाएं। उन्होंने बताया कि इंफेक्शन से बचने के लिए दिन में कई बार हाथ धोएं। खाना खाने से पहले हाथ जरूर धोएं। मास्क का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed