फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chances of cloudy weather on Holi

Shahjahanpur News: होली पर बादल छाए रहने के आसार

Fri, 14 Mar 2025 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 14 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Chances of cloudy weather on Holi
बृहस्पतिवार को शहर में छाए रहे बादल। संवाद
शाहजहांपुर। होली से पहले बृहस्पतिवार को सुबह से बादल छाए रहे और दोपहर में कुछ जगह बूंदाबांदी भी हुई। इससे न्यूनतम तापमान में 2.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मौसम विभाग के मुताबिक वायुदाब गिरा हुआ है। ऐसे में शुक्रवार को भी बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान में मामूली वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 2.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब 11 मिलीबार गिरा हुआ है। इसके असर से बादल छाए रहेंगे। पछुआ और दक्षिणी हवा चल रही है। तापमान में मामूली वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed