फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chairman of the purchase and sale committee elected unopposed

Shahjahanpur News: निर्विरोध चुने गए क्रय विक्रय समिति के सभापति

Fri, 14 Apr 2023 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Chairman of the purchase and sale committee elected unopposed
तिलहर क्रय विक्रय समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव राठौर को प्रमाण पत्र देते निर्वाचन अधिकारी
शाहजहांपुर। सहकारी क्रय विक्रय समितियों में निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। क्रय विक्रय समिति केरूगंज में रजत सिंह को सभापति चुना गया है। रामबहादुर शर्मा को उपसभापति चुना गया है। निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

तिलहर। बृहस्पतिवार को स्टेशन रोड स्थित नगर की राजनपुर क्रय विक्रय समिति पर क्रय विक्रय समिति जिला अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में मोहल्ला नई बस्ती निवासी भाजपा के नगर अध्यक्ष राजीव राठौर को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार यादव ने उन्हें प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन

जलालाबाद। गहमागहमी के बीच सहकारी क्रय विक्रय समिति के संपन्न हुए चुनाव में भाजपा समर्थित वीरेंद्र पाल सिंह सभापति व देवेश पांडेय को निर्विरोध उपसभापति घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार पाठक ने सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किये। मिर्जापुर के ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी, विनय शर्मा, शिवप्रकाश वर्मा, राकेश सिंह बहुगुणा, भूपेंद्र सिंह, प्रदीप मिश्रा, आलोक प्रताप सिंह, उपदेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed