फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chairman By-election: Six Candidates, Including BJP-Backed Nominee, File Nominations

चेयरमैन उपचुनाव : भाजपा समर्थित प्रत्याशी सहित छह ने कराया नामांकन

Thu, 16 Apr 2026 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Chairman By-election: Six Candidates, Including BJP-Backed Nominee, File Nominations
तिलहर। मीरानपुर कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव के तहत बुधवार को पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी जीत सिंह राय के समक्ष भाजपा समर्थित सोनम गुप्ता सहित पांच अन्य ने निर्दलीय के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किए। निर्दलीय के तौर पर नामांकन कराने में कांग्रेस समर्थित बिलकीस बानो भी शामिल रहीं। वह बृहस्पतिवार को कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के तौर पर दोबारा नामांकन कराएंगी।
विज्ञापन




नामांकन की निर्धारित समयावधि के भीतर बुधवार को जिन लोगों ने उम्मीदवारी के पर्चे दाखिल किए, उनमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी सोनम गुप्ता के अलावा ओम प्रकाश, बिलकीस बानो, उनके पति वाजिद, पूजा कसाना और सरवेद अहमद शामिल हैं। इनमें बिलकीस के पति वाजिद को उनका डमी उम्मीदवार माना जा रहा है।
विज्ञापन




वाजिद ने नामांकन पत्र के दो सेट जमा किए। भाजपा समर्थित प्रत्याशी के नामांकन के दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, विधायक वीर विक्रम सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। पूजा कसाना के नामांकन के दौरान उनके साथ अपना दल के तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




नामांकन के दौरान तहसील परिसर में पर्चा दाखिल करने वालों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह रहा। सभी प्रत्याशियों ने आवश्यक दस्तावेजों के साथ विधिवत नामांकन प्रक्रिया पूरी की। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी भी तेज हो गई। प्रत्याशी अब नगर पंचायत क्षेत्र में जनसंपर्क में जुट गए हैं। निर्वाचन अधिकारी जीत सिंह राय ने बताया बृहस्पतिवार को भी नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी।



---------------------



एसपी ने परखीं सुरक्षा की तैयारियां







मीरानपुर कटरा। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बुधवार की शाम यहां आकर थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बाद में उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष पद को पांच मई को होने वाले उपचुनाव के लिए सुरक्षा की तैयारियां परखीं।







एसपी ने थाने में अभिलेख सहित कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्पडेस्क, पुरुष एवं महिला बंदी हवालात, शस्त्रागार, बैरकों का जायजा लेने के बाद मेस जाकर पुलिस कर्मियों के भोजन की व्यवस्था देखी। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए।








उन्होंने प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर को उप चुनाव से पहले निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने और मतदान क्षेत्र के लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने के निर्देश दिए। बाद में एसपी ग्रामीण दीक्षा भांवरे अरुण और सीओ ज्योति यादव ने उपचुनाव को जूनियर हाईस्कूल प्रथम व द्वितीय सहित आर्य कन्या इंटर कालेज में बनाए गए मतदान केंद्रों का जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed