फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chaat vendor killed after being hit by a vehicle near Atsaliya railway crossing.

Shahjahanpur News: अटसलिया फाटक के पास वाहन की टक्कर लगने से चाट विक्रेता की मौत

Wed, 24 Jun 2026 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Chaat vendor killed after being hit by a vehicle near Atsaliya railway crossing.
रोशन लाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव निवासी 45 वर्षीय चाट विक्रेता रोशनलाल की सोमवार रात अटसलिया फाटक के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। करीब चार घंटे तक मेडिकल कॉलेज में शव अज्ञात में रखा रहा। दूसरी ओर बेटा उन्हें तलाश करता रहा। किसी तरह जानकारी पाकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजन शव को देखकर बिलख पड़े।
विज्ञापन




दीपू ने बताया कि पिता रोशनलाल मूलरूप से थाना मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव अलियापुर के निवासी थे। कई वर्षों से परिवार के साथ रोजा के हथौड़ा गांव में किराये के मकान में रह रहे थे। पिता चाट का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार रात पिता बाजार से चाट बनाने का सामान खरीदकर घर के लिए पैदल आ रहे थे।
विज्ञापन




अटसलिया फाटक के पास चौपहिया वाहन से पिता को टक्कर लग गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। इधर, पिता के घर न आने पर उनकी चिंता हुई तो उनकी तलाश शुरू की। पिता को तलाशते हुए रात करीब डेढ़ बजे बिजली उपकेंद्र के पास पहुंचे तो वहां एक व्यक्ति को पिता का फोटो दिखाया। तब उसने हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया कि करीब साढ़े नौ बजे हुए हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल पहुंचे तो शव पिता का निकला। रोशन लाल की मौत से उनकी पत्नी प्रेमा देवी, बेटी पिंकी, सेजल, बेटा दीपू, हिमांशु और अंश का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने कहा कि हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची थी। कुछ घंटे बाद पहुंचे परिजनों ने उनकी शिनाख्त की। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
--------------------------------------
कार की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत



पुवायां। कार की टक्कर से घायल गांव बगड़ेर निवासी 21 वर्षीय विशाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके दो दोस्त भी घायल हुए हैं। पिता ने कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है।



विशाल सोमवार रात अपने दोस्त गांव के ही विकास और विक्रम के साथ बाइक से शादी समारोह में शामिल होने बंडा जा रहे थे। पुवायां-बंडा मार्ग पर सबली कटेली टोल प्लाजा के पास उनकी बाइक में एक कार की टक्कर लग जाने से बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए थे। चालक कार को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला था।



घायलों को इलाज के लिए पुवायां सीएचसी लाया गया था। विशाल की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। मंगलवार सुबह पांच बजे विशाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। विशाल की मौत से पिता कप्तान, मां ऊषा देवी, भाई सरोज कुमार, मनोज कुमार, राहुल, अजय, विपिन, राममोहन, विशाल, राजा का रो-रोकर बुरा हाल है।



कप्तान ने बताया कि विशाल बाहर मजदूरी करने जाता था। विशाल के पिता कप्तान ने कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि हादसे के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। जांचकर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
--------------------------------------
बाइक से गिरकर घायल महिला की उपचार के दौरान मौत



शाहजहांपुर। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के मोहल्ला आजादनगर निवासी रजीब की 28 वर्षीय पत्नी जरीना की सोमवार रात राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह एक सप्ताह पूर्व बाइक से गिरने से घायल हो गईं थीं।



रजीब ने बताया कि उनका एक सप्ताह पूर्व जगह को लेकर मोहल्ले के ही कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। इसके बाद पत्नी के साथ थाने गए और पुलिस को तहरीर दी। रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक से वापस घर के लिए चल दिए। जैसे ही ढाई घाट रोड पर पहुंचे, तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।



हादसे में पत्नी जरीना बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। तब से पत्नी का उपचार चल रहा था। सोमवार रात पत्नी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि मृतका के चार बच्चे हैं। बेटे हैदर, बेटी आलिया, साविया और अनाया का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
--------------------------------------------
खुटार में बाइक की टक्कर से घायल किसान की मौत

खुटार। मंगलवार सुबह खुटार-पूरनपुर मार्ग से मैनिया रोड पर बाइक की टक्कर लगने से गांव मुरादपुर निवियाखेड़ा निवासी उस्मान अली (42) घायल हो गए थे। इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई।

उस्मान अली के पुत्र इरशाद अली ने बताया कि उनके पिता मंगलवार सुबह खेत पर धान की रोपाई कराने गए थे। पानी पीने के लिए खुटार पूरनपुर रोड क्राॅस करते समय गांव ढकना लहिया के अनुज की बाइक से उस्मान अली को टक्कर लग गई थी। हादसे में बाइक चालक अनुज कुमार भी गंभीर घायल हो गए थे। अनुज हेलमेट नहीं लगाए थे।



घायलों को 108 सेवा की एंबुलेंस से खुटार सीएचसी लाए थे। डॉक्टर ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान उस्मान अली ने दम तोड़ दिया। इरशाद ने अनुज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तथ्यों की जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
------------------------------

कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल



अल्हागंज। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर चिलौआ गांव के पास एक ढाबे के सामने मंगलवार को सुबह बाइक से किसी काम से शाहजहांपुर जा रहे कलान क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर मड़ैया निवासी संजू पीछे से आई एक कार की टक्कर लगने से घायल हो गए। उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया।



हादसे के बाद कार को छोड़कर उसका चालक भाग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार काे अपने कब्जे में लेकर घायल संजू को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर फर्रुखाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर सीएचसी पहुंचे संजू के घरवाले उन्हें फर्रुखाबाद ले गए हैं। संवाद
-------------------------------------
कार की टक्कर से मोपेड पर सवार तीन लोग जख्मी

तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कपसेड़ा गांव के निकट डिवाइडर पर बने कट के पास मंगलवार को शाहजहांपुर की ओर जा रही मोपेड से बरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार सामने से टकरा गई।
हादसे में मोपेड पर सवार गुर्गिया बहादुरपुर गांव के रवींद्र सहित उनके परिवार के सुमित और अनीता घायल हो गए। हादसे के बाद कार लेकर उसका चालक भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भेजा गया। वहां सभी को प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
सीओ इशिका सिंह के अनुसार हादसे की वजह बनी कार की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है, लेकिन अभी घायलों की ओर से तहरीर नहींं मिली है। संवाद

रोशन लाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

रोशन लाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

रोशन लाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

रोशन लाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

रोशन लाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

रोशन लाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

रोशन लाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

रोशन लाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

रोशन लाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

रोशन लाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed