फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Certificates are being issued after identifying Divyang children through camps

Shahjahanpur News: कैंपों के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को चिह्नित कर जारी किए जा रहे प्रमाण पत्र

Wed, 10 Jul 2024 05:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 05:12 PM IST
विज्ञापन
Certificates are being issued after identifying Divyang children through camps
- 12 जुलाई को ब्लॉक ददरौल में लगाया जाएगा मेडिकल एसेसमेंट कैंप
विज्ञापन

- बेसिक शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई है संयुक्त पहल

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मेडिकल एसेसमेंट कैंपों का आयोजन कर दिव्यांग बच्चों को चिह्नित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
पिछले दिनों समीक्षा बैठक के दौरान डीएम उमेश प्रताप सिंह ने दिव्यांग बच्चों को चिह्नित कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए थे। जिले में करीब 3000 बच्चों के पास दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं है। उनको प्रमाण पत्र वितरण के लिए मेडिकल एसेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

छह जुलाई को नगर क्षेत्र के मोहल्ला किला में कैंप लगाया गया था। अब 12 जुलाई को ब्लॉक ददरौल, 13 को खुटार, 18 को बंडा, 19 को पुवायां, 26 को निगोही, 27 को भावलखेड़ा, 01 अगस्त को सिंधौली, दो को मिर्जापुर, दस जुलाई को कलान, 16 को मदनापुर, 17 को जैतीपुर, 23 को तिलहर, 24 को खुदागंज, 30 को कांट और 31 को जलालाबाद में मेडिकल एसेसमेंट कैंप लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंपों में डॉ. सरोज कुमार, डॉ. पीएस मौर्या, डॉ. प्रपात कुमार कनौजिया, डॉ. अभिनव रस्तोगी तथा डॉ. रोहताश ईशा की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed