{"_id":"5ea1be808ebc3e906e127a4e","slug":"centre-incharge-suspend-not-hav-record-shahjahanpur-news-bly4036018151","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद का रिकार्ड नहीं रखने पर केंद्र प्रभारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद का रिकार्ड नहीं रखने पर केंद्र प्रभारी निलंबित
विज्ञापन
शाहजहांपुर/कांट। साधन सहकारी संघ के क्रय केंद्र पर खरीदे गए गेहूं का रिकॉर्ड रजिस्टरों पर अंकित नहीं करने के मामले में सहायक निबंधक (सहकारिता) डॉ. गणेश गुप्ता ने बृहस्पतिवार को केंद्र प्रभारी हरिगोपाल मिश्रा को निलंबित कर दिया है। हालांकि, जांच में गेहूं बिक्री करने वाले किसानों का ब्यौरा विभागीय पोर्टल पर दर्ज पाया गया है, लेकिन अभिलेख अद्यतन नहीं पाए जाने को निलंबन कार्रवाई का आधार बनाया गया।
बुधवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने साधन सहकारी संघ के क्रय केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया था। इस दौरान वहां के विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन करने पर डीएम ने पाया कि रजिस्टरों में गेहूं की आवक और किसानों से संबंधित विवरण (नाम-पते और मोबाइल नंबर) अंकित नहीं पाए। पूछताछ करने पर केंद्र प्रभारी ने विभिन्न कागजात प्रस्तुत कर केंद्र पर हुई खरीद के साथ यह भी बताया कि अभी तक क्षेत्र के 18 किसान अपना गेहूं तुला चुके हैं। डीएम के निर्देश पर एआर (कोऑपरेटिव) ने गेहूं खरीद के रजिस्टर अपडेट नहीं किए जाने को गंभीर त्रुटि माना है।
साधन सहकारी संघ के सचिव सर्वेश कुमार ने बताया कि अभी निलंबित केंद्र प्रभारी के स्थान पर अन्य किसी को सेंटर इंचार्ज का दायित्व नहीं दिया गया है। इधर, सहायक निबंधक डॉ. गुप्ता ने बताया कि जिन किसानों ने क्रय केंद्र पर अपना गेहूं दिया, वह सभी पोर्टल पर सत्यापित पाए गए, लेकिन अभिलेख अपूर्ण मिले। उन्होंने बताया कि केंद्र पर नियुक्त किसी अन्य विभागीय कर्मचारी को शुक्रवार तक वहां का प्रभार दे दिया जाएगा। उन्होंने सभी केंद्र प्रभारियों को अभिलेखों पर रोजाना एंट्री करने के निर्देश देते हुए चेताया है कि काम में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।