{"_id":"698f7a8b6c77b7d6650e386b","slug":"central-bar-election-dhirendra-kumar-mishra-and-vaibhav-srivastava-became-vice-presidents-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-165560-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल बार चुनाव : धीरेंद्र कुमार मिश्रा और वैभव श्रीवास्तव बने उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल बार चुनाव : धीरेंद्र कुमार मिश्रा और वैभव श्रीवास्तव बने उपाध्यक्ष
विज्ञापन
सीबीए के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार मिश्रा का स्वागत करते जनराज्य फ्रंट इंडिया के पदा
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में शुक्रवार को दूसरे दिन भी शाम तक मतगणना चलती रही। विजयी प्रत्याशियों का उनके समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। उपाध्यक्ष के दो पदों पर धीरेंद्र कुमार मिश्रा और वैभव श्रीवास्तव उर्फ कुंदन विजयी घोषित किए गए। धीरेंद्र को 586 और वैभव को 578 मत प्राप्त हुए।
बृहस्पतिवार को सीबीए के चुनाव में 1692 में से 1537 सदस्यों ने वोट डाला। बृहस्पतिवार रात तक चली मतगणना के बाद सरनाम सिंह यादव को अध्यक्ष, राजेश अवस्थी को महासचिव, रामेंद्र कुमार मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और दिनेश कुमार दीक्षित को कोषाध्यक्ष पद पर विजेता घोषित किया गया।
वहीं शुक्रवार को संयुक्त सचिव पद के तीन पदों पर अक्षय अवस्थी प्रथम, श्याम कुमार दीक्षित द्वितीय, धर्मवीर सिंह तृतीय रहे। अक्षय को 681, श्याम को 594 और धर्मवीर को 509 वोट मिले। सदस्य वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए अमित कुमार सक्सेना को 844, अजय कुमार मिश्रा को 792, ब्रजपाल को 751, राजीव तिवारी को 664, संजीव दीक्षित को 603, विकास कुमार सिंह को 585 वोट मिले।
विज्ञापन
जनराज्य फ्रंट इंडिया के जिलाध्यक्ष एडवोकेट धीरेंद्र कुमार मिश्रा के उपाध्यक्ष बनने पर पदाधिकारियों ने स्वागत किया। अजय मीरा पांडेय अंशू समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।