फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Centers purchasing less paddy will be removed: DM

कम धान खरीद करने वाले केंद्रों को हटाया जाएगा : डीएम

Fri, 06 Oct 2023 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 06 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Centers purchasing less paddy will be removed: DM
रोजा मंडी स्थित धान क्रय केंद्र का निरिक्षण करते जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह। सूचना विभाग
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को रोजा मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाएं देखीं और सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीएम ने पीसीएफ, पीएसयू, यूपीएसएस आदि केंद्रों पर पहुंच कर धान खरीद की जानकारी ली। किसानों के धान की मापक यंत्र से नमी भी चेक कराई। उन्होंने केंद्र प्रभारियों से ई-पॉश मशीन भी चलवाकर देखीं। डीएम ने अब तक धान खरीद शुरू न करने के संबंध में भी केंद्र प्रभारियों से जानकारी ली। डीएम ने स्वयं वजन मशीन पर खड़े होकर मशीन को चेक किया। डीएम ने सभी केंद्र प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए कि गत वर्ष की धान खरीद का डाटा संकलित कर कृषकों से वार्ता करें तथा उन्हें धान क्रय केंद्र के माध्यम से धान विक्रय के लिए प्रेरित करें। उन्होंने चेताया कि कम खरीद वाले क्रय केंद्रों को ड्रॉप किया जाएगा। डीएम ने मंडी सचिव को निर्देश दिए कि क्रय केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में डस्टर, नमी मापक यंत्र एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। इस दौरान डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडेय, मंडी सचिव प्रवीण कुमार अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



धीरे-धीरे बढ़ रही धान खरीद की रफ्तार: एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय ने बताया कि धीरे-धीरे धान खरीद की रफ्तार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को 135 टन धान की खरीद हुई है। रोजा मंडी में 130 क्विंटल धान खरीदा गया। इसके अलावा बंडा और पुवायां में खरीद हुई। रोजा मंडी में 21 सौ क्विंटल धान की आवक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




तिलहर में शुरू नहीं हुई धान खरीद: तिलहर। नगर की मंडी समिति परिसर में लगे सभी 15 सरकारी धन खरीद केंद्रों में बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी खरीद नहीं हो सकी। जहां एक ओर सभी खरीद केंद्र सूने पड़े हैं वहीं धान की भारी आवक के कारण मंडी परिसर भरा पड़ा है। धान आढ़तों में बिक रहा है। मंडी सचिव रामनिवास ने बताया कि उन्होंने 25 सितंबर से आवक दर्ज की है। अब तक लगभग 45 हजार क्विंटल मंडी में धान की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed