{"_id":"5905cc8614dfeb4afe8b13b9c7b1b6c1","slug":"centers-for-assessment-verify-colleges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रों के निर्धारण के लिए कॉलेजों का सत्यापन करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रों के निर्धारण के लिए कॉलेजों का सत्यापन करें
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 21 Oct 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2016 के लिए केंद्र निर्धारण समिति की पहली बैठक डीएम शुभ्रा सक्सेना की अध्यक्षता में हुई। विकास भवन सभागार में हुई बैठक में डीएम ने जिले के माध्यमिक कॉलेजों का 30 अक्तूबर तक स्थलीय सत्यापन कराकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
डीआईओएस कमलाकर पांडेय ने बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 91,185 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7,670 अधिक हैं। इसलिए केंद्रों की संख्या में भी खासी बढ़ोत्तरी करना होगी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए समस्त एसडीएम को निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्र के कॉलेजों का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी क्षमता, चहारदीवारी, फर्नीचर, भौतिक संसाधन और संबंधित कॉलेज की छवि की सूचना एकत्र कर 30 अक्तूबर तक रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। ताकि केंद्रों का निर्धारण सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय, बीएसए राकेश कुमार, प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. केके शुक्ला, जीआईसी प्रधानाचार्य रणवीर सिंह, जीआईसी चांदापुर के प्रधानाचार्य सतीश कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।