फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Celebrating Bakri Eid festival in rural areas

ग्रामीण अंचल में भी मना बकरीद का त्योहार

Fri, 25 Sep 2015 11:52 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 25 Sep 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
 Celebrating Bakri Eid festival in rural areas
बकरीद का त्योहार ग्रामीण अंचल में भी धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे के गले लग ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

जलालाबाद। कस्बा तथा आसपास गांवों में बकरीद का त्योहार हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान ईदगाह पर मौलाना शराफत नूरी ने नमाज अदा कराई। इसमे बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। नमाज के बाद ईदगाह स्थल पर मौजूद अधिकारियो व विभिन्न दलो के नेताओ ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान विधायक नीरज कुशवाहा, ब्लाक प्रमुख पति शकील खां, श्याम बाबू सिंह, अनिल वर्मा, मुर्शरफ शाह, भूपेंद्र प्रताप सिंह भन्नू, आकिल सिद्दीकी, सलीम के अलावा एसडीएम भरत लाल सरोज, सीओ आदेश कुमार त्यागी, ईओ एनके गुप्ता, कोतवाल यतेंद्र भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
तिलहर। ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर में मौजमपुर ईदगाह तथा उम्मरपुर में मुल्क और कौम की तरक्की के लिए लोगो ने दुआएं की। कच्चा कटरा, बड़ी मस्जिद, जंगल बाली मस्जिद, मौजमपुर मस्जिद पुलिस चौकी बिरियागंज वाली मस्जिद सहित अनेक स्थानों पर नमाज पढ़ी गई। लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारक बाद दी। इस दौरान पालिका चेयरमैन इमरान खां, सपा नगराध्यक्ष कदीर मंसूरी के अलावा एसडीएम विजय शंकर दुबे, सीओ विजय शंकर मिश्रा, तहसीलदार विजय कुमार त्रिवेदी, कोतवाल, अरूण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा। ईद के मौके पर नगर स्थित ईदगाह, पीराने वाली मस्जिद, नई मस्जिद में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान मुस्लिम भाइयों ने मुल्क एवं कौम की तरक्की व खुशहाली की दुआएं मांग एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। तत्पश्चात घरों में कुर्बानी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्हागंज। ईद-उल-अजहा का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह में लोगों ने नमाज पढ़ एक-दूसरे के गले मिल ईद की मुबारकबाद दी।
मिर्जापुर। कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र में ईद उल अजहा का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। मुस्लिम भाइयों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर कौम और मुल्क की सलामती की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने कुर्बानी दी।
कस्बे में मोहल्ला कुतुलूपुर मे सुबह से ही मस्जिद मे नमाज की तैयारियां की गईं थीं। नमाज का समय होते ही गांव बहरिया, पहरूआ, मोहम्मदपुर गुलडिय़ा, हरसीपुर आदि गांव के मुस्लिमों ने बच्चों के साथ नमाज अदा कर एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। शिक्षक शमशाद हुसैन ने अपने आवास पर आयोजित ईद मिलन का कार्यक्रम मे तमाम हिन्दू-मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। क्षेत्र के गांव बुढौरा, उदयपुर-भूड़ा, झुंडी नगला, बेहटा जंगल,मई खुर्द कलां आदि गांवों में भी बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न होने की खबर है।  

निगोही। कस्बे के गौसनगर, गुल्शने रजा ईदगाह, बड़ी मस्जिद, छोटी मस्जिद, गौटिया मस्जिद में नमाज अदाकर मुल्क की तरक्की की दुआ की। इसके अलावा निगोही क्षेत्र के गांव तालगांव, लोहरगवां, जिन्दपुरा, धुल्लिया, पिपरिया उदयभानपुर, डेलखेडा, इनायतपुर, कटैया उदयभानपुर की भी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज के उपरांत एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दिया। विधायक रोशनलाल वर्मा ,जिला पंचायत सदस्य हरीश्चन्द्र वर्मा, कमलेश कुमार वर्मा, रियासत अली, रामलडैते वर्मा, विनोद अवस्थी, सरनाम सिंह यादव, लाल रामरतन सोनी ने भी गले मिलकर मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed