फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Celebrated the Urs of Aimal Shah Mian with good faith

अकीदत से मनाया ऐमल शाह मियां का उर्स

Sun, 06 Mar 2022 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the Urs of Aimal Shah Mian with good faith
शाहजहांपुर। हजरत ऐमल शाह उर्फ बड़े बाबा साहब रहमतुल्लाह अलैह उर्स में दुआ करते अकीदतमंद । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सूफी बुजुर्ग हजरत ऐमल शाह उर्फ बड़े बाबा साहब रहमतुल्लाह अलैह का दो दिवसीय सालाना उर्स मोहल्ला रंगीन चौपाल स्थित मजार पर अकीदत व मुहब्बत के साथ मनाया गया। शुक्रवार को कुल शरीफ में हिंदुस्तान की खुशहाली व सलामती की दुआ की गई।
विज्ञापन

उर्स का आगाज कुरआन ख्वानी से हुआ। कुल की महफिल में हाजरीन को खिताब करते हुए मस्जिद के इमाम मो. अफजाल खां ने कहा कि मुसलमानों को कुरआन व हदीस के मुताबिक अपनी जिंदगी को गुजारना चाहिए। हाफिज मो. आलम आदि ने नात व मनकबत पेश की। मो. अफजाल ने कौम की खुशहाली और यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सलामती और सकुशल वतन वापसी की दुआ की। अकीदतमंदों ने मजार पर गुलपोशी और चादरपोशी कर मन्नतें मांगी। कव्वाल जीशान अहमद ने हमनवाओं के साथ कव्वाली सुनाई।
विज्ञापन

शायर अख्तर शाहजहांपुरी, कैसर अली खां, नासिर अली, एहतिशाम खां, कासिम खां, तारिक खां, साजिद मियां, मुजीब, मो. अबसार, अब्दुल हसीब खां, नूर अहमद, सईद, तौहीद, सोहराब, हनीफ, रशीद, जीशान, अब्दुल अफ्फान, दानिश, मो. यासीन आदि तमाम जायरीन मौजूद रहे। बृहस्पतिवार की रात हुई महफिले मीलाद में मुफ्ती राहिल रजा अजहरी ने लोगों से सुन्नते रसूल पर चलने की ताकीद की। मीलाद ख्वां फिदा हुसैन ने जिक्रे रसूल करते हुए इश्के नबी को दिलों में बसाने पर जोर दिया। जायरीन में लंगर बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed