फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Celebrated birthday of 60 year old bike by cutting cake 

शाहजहांपुर: केक काटकर 60 साल पुरानी बाइक का मनाया जन्मदिन

Tue, 01 Mar 2022 09:15 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 01 Mar 2022 09:15 PM IST
सार

ध्रुव ने बताया कि उनकी बुलेट मोटर साइकिल 1962 मॉडल की है। उनके पिता ब्रहम स्वरूप सक्सेना ने लगभग 60 साल पहले खरीदा था। इसको अब उन्होंने अपने नाम करवा लिया है।

विज्ञापन
Celebrated birthday of 60 year old bike by cutting cake 
केक काटकर बाइक का मनाया जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर की भारद्वाज कालोनी निवासी ध्रुव सक्सेना ने अपनी बाइक का 60वां जन्मदिन केक काटकर मनाया। यह आइडिया उनको सोशल नेटवर्किंग को देखकर आया और कुछ नया करने के लिए बाइक का जन्मदिन मना लिया।

विज्ञापन


ध्रुव ने बताया कि उनकी बुलेट मोटर साइकिल 1962 मॉडल की है। उनके पिता ब्रहम स्वरूप सक्सेना ने लगभग 60 साल पहले खरीदा था। इसको अब उन्होंने अपने नाम करवा लिया है। पिताजी की बुलेट मोटर साइकिल को वह अब भी सहेज कर रखे हुए हैं और चलाते हैं। मोटर साइकिल की सफाई उनकी दिनचर्या में शामिल है। 
विज्ञापन


बताया कि अब उनका बेटा तेजस सक्सेना भी बाइक से फर्राटा भरता है। मोटर साइकिल के 60 साल पूरे होने पर उन्होंने अपनी कालोनीवासियों व मित्रों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर कृष्ण चंद्र जौहरी, अजय जौहरी, अतुल श्रीवास्तव, राधे मोहन सक्सेना, सुभाष भटनागर, नीतू सक्सेना आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed