फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   CDO's home appliances burnt, SE suspended for misbehavior

Shahjahanpur News: सीडीओ के घर के उपकरण फुंके, अभद्रता पर एसई निलंबित

Sat, 10 May 2025 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 10 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
CDO's home appliances burnt, SE suspended for misbehavior
जेपी वर्मा, अधीक्षण ​अ​भिंयता
शाहजहांपुर। स्मार्ट मीटर लगने के बाद हाई वोल्टेज आने से सीडीओ के आवास के बिजली उपकरण फुंक गए। इसकी शिकायत करने पर अधीक्षण अभियंता (एसई) जेपी वर्मा ने उनसे अभद्रता कर दी। डीएम के पत्राचार के बाद मध्यांचल विद्युत वितरण निगम (एमवीवीएनएल) के प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने एसई को निलंबित कर उन्हें देवीपाटन क्षेत्र गोंडा में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश के बाद बिजली निगम ने सरकारी आवासों में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू कराया था। आठ अप्रैल को सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह के ऑफीसर्स कॉलोनी स्थित सरकारी आवास संख्या बी-2 में स्मार्ट मीटर लगाया। स्मार्ट मीटर में तकनीकी खराबी होने के कारण हाई वोल्टेज से आवास के कई उपकरण फुंकने से खराब हो गए। सीडीओ ने बिजली निगम के एसई से संपर्क साधकर शिकायत की। आरोप है कि एसई ने बात सुनने के बजाय अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए उनसे अभद्रता कर दी।
विज्ञापन

सीडीओ ने मामले से डीएम को अवगत कराया। इस पर डीएम ने जनप्रतिनिधियों, आमजन आदि के शिकायतों को समाहित करते हुए एमवीवीएनएल से शिकायत की। इसके बाद शुक्रवार को उन्हें निलंबित कर दिया गया। साथ ही उनकी जांच भी कराई जाएगी। जेपी वर्मा ने अधिशासी अभियंता नगर को अपना चार्ज साैंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed