फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   CDO inaugurated Chief Minister's Abhyudaya Coaching in GF College

Shahjahanpur News: जीएफ कॉलेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का सीडीओ ने किया शुभारंभ

Tue, 30 Jul 2024 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
CDO inaugurated Chief Minister's Abhyudaya Coaching in GF College
शाहजहांपुर। शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निशुल्क कोचिंग सत्र 2024-25 का जीएफ काॅलेज में सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि योजना के तहत इच्छुक अभ्यर्थियों को सिविल सर्विसेस यूपीएससी, पीसीएस, नीट, आईआईटी, सीडीएस, एनडीए एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क कराई जा रही है। छात्र-छात्राओं की बेहतर तैयारी कि लिए शासन की गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित मानकों के अनुरूप श्रेष्ठतम शिक्षकों का चयन किया गया है। सीडीओ ने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में कठोर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया और अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वरुण कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह, प्राचार्य जीएफ काॅलेज मोहसिन खान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed