{"_id":"66f1f15c2bc9f152fa0318e4","slug":"cdo-again-gave-instructions-for-improvements-in-council-and-kasturba-schools-shahjahanpur-news-c-4-1-bly1041-488022-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने परिषदीय व कस्तूरबा विद्यालयों में सुधारों के लिए पुन: दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने परिषदीय व कस्तूरबा विद्यालयों में सुधारों के लिए पुन: दिए निर्देश
Tue, 24 Sep 2024 04:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 24 Sep 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीडीओ ने परिषदीय व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में सुधार के लिए सोमवार को पुन: पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने दस दिन में परिषदीय विद्यालयों के सभी विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम के अनुसार कॉपियों में अद्यतन कार्य पूर्ण कराने, कॉपियों को सावधानी पूर्वक जांचने, गलती मिलने पर विधिवत समझाने, पाठ्यक्रम के अनुसार नियमित अध्ययन कार्य कराने के निर्देश दिए हैं।
परिषदीय विद्यालयों व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पूर्व में किए गए निरीक्षण के समय शिक्षा के स्तर में सुधार की आवश्यकता महसूस की गई थी। यह भी पाया गया था कि छात्रों का पाठ्यक्रम के अनुसार काॅपियों में कार्य पूर्ण नहीं रहता है तथा अध्यापकों द्वारा कॉपियों को चेक नहीं किया जाता है। कई विद्यालयों में सरसरी तौर पर चेक की गईं, कॉपियों में काफी गलतियां पाई गईं। इसको लेकर पूर्व में भी सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह की ओर से बीएसए व खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए थे।
फिर से जारी किए गए निर्देशों के तहत दस दिन में परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का कार्य पूर्ण कराने, सही तरीके से कॉपियां जांचने आदि के बारे में कहा गया है। साथ ही कहा गया है कि निरीक्षण के समय निर्देशों का अनुपालन न मिलने पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित होगा तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद