फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   CBA elections: Four candidates for the president's post, a total of 59 nominations received.

सीबीए चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए चार, कुल नामांकन हुए 59

Mon, 02 Feb 2026 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
CBA elections: Four candidates for the president's post, a total of 59 nominations received.
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन (सीबीए) के वार्षिक चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया हुई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए चार समेत सभी पदों के लिए 59 नामांकन हुए। तीन व चार फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। पांच फरवरी को नाम वापसी होनी है।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनंत कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन हुए हैं। इनमें हरेंद्र कुमार राजवंशी, सरनाम सिंह यादव, सर्वेश चंद्र मिश्रा धांधू और सत्येंद्र प्रकाश शुक्ला ने नामांकन कराया है। महासचिव पद के लिए छह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद कि लिए चार, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए छह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए आठ, संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिए सात, संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिए सात नामांकन हुए है। सदस्य कार्यकारिणी वरिष्ठ के छह पदों के लिए सात, सदस्य कार्यकारिणी कनिष्ठ के छह पदों के लिए 12 नामांकन हुए। कोषाध्यक्ष पद के लिए पांच नामांकन हुए हैं।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वीरेंद्र कुमार यादव और आशीष कुमार जौहरी सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। 12 फरवरी को सुबह नौ से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद की मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, सदस्य कार्यकारिणी वरिष्ठ, सदस्य कार्यकारिणी कनिष्ठ की मतगणना 13 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed