{"_id":"64e4edf0ea8a8d09ad0887a6","slug":"caught-stealing-electricity-by-installing-chip-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-3375-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चिप लगाकर की जा रही बिजली चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चिप लगाकर की जा रही बिजली चोरी पकड़ी
विज्ञापन
एई ने गिरोह पकड़ने को एसपी को भेजा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। मीटर में चिप (शंट) लगाकर बिजली चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सोमवार को तिलहर में फिर चार मीटराें में चिप लगी मिलने पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। एई मीटर पीसी सागर ने चिप लगाने वाले गिरोह की आशंका व्यक्त करते हुए एसपी को पत्र भेजा है। उन्होंने गिरोह को पकड़ने की मांग की है।
घराें के अंदर मीटर लगे होने पर लोग चिप लगाकर बिजली चोरी करते थे। मीटर धीमा कम होने पर उपभोक्ताओं का बिल कम आता था, साथ ही राजस्व की हानि होती थी। शासन के निर्देश के बाद मीटरों को घरों के बाहर लगाया गया। इससे बिजली चोरी होने की आशंका कम हो गई। उसके बाद भी मीटरों में चिप लगाकर बिजली चोरी के मामले कम नहीं हुए हैं।
एई मीटर ने चार्ज संभालने के बाद चेकिंग अभियान चलाया तो चिप लगे मीटर पकड़े जाने लगे। गत दिनों अभियान के दौरान तिलहर में नौ मीटरों में शंट लगी मिली थी, जबकि एक में मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। सोमवार को चले अभियान में इमली मोहल्ले के अरशद, मोबिन, अफरोज अली, यासीन के मीटरों की सीलें टूटी मिलने के साथ चिप लगी मिली।
विज्ञापन
एई ने बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया है। लगातार चिप लगाकर बिजली चोरी के मामले प्रकाश में आने के बाद सहायक अभियंता पीसी सागर ने उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन के एसपी प्रवर्तन को पत्र भेजा है। जिसमें बताया कि चेकिंग में आए दिन चिप लगाकर बिजली चोरी पकड़ी जा रही है। काफी प्रयास के बाद भी चिप लगाने वाले गिरोह का पता नहीं लग सका। उन्होंने मीटर में शंट लगाने वाले गिरोह का अपने स्तर से पता लगवाने की मांग की है।