फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Caught in the fact that the former legislator son of Conduct violation

आचार संहिता उल्लंघन में फंसे पूर्व विधायक केे पुत्र

Thu, 12 Jan 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 12 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
 Caught in the fact that the former legislator son of Conduct violation
शाहजहांपुर में वाहन चेक‌िंग
डीएम के सख्त होते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी आचार संहिता के पालन को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को पूर्व विधायक चेतराम के पुत्र नीरज कुमार के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के दो मामले दर्ज किए गए। नीरज कुमार भाजपा से पुवायां विधानसभा से टिकट मांग रहे हैं। कई माह पूर्व उन्होंने अपने तमाम होर्डिंग, पोस्टर विधानसभा क्षेत्र में लगवाए थे। आचार संहिता लागू होने के दिन ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तमाम स्थानों से होर्डिंग, पोस्टर आदि हटा चुके हैं, लेकिन कई स्थानों पर अभी भी छोटे होडिंग लगे हुए हैं। बुधवार को पुवायां के कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी पुवायां के मोहल्ला कसभरा में और खुटार रोड पर नीरज कुमार के होर्डिंग लगे पाए गए। दुकानदारों ने बताया कि उनकी मर्जी के बिना सार्वजनिक स्थान पर होर्डिंग लगवाए गए थे। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग अलग रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

अभी तमाम स्थानों पर नेताओं की होर्डिंग लगी हैं। पुलिस ने क्या मेरे पुत्र नीरज को होर्डिंग लगाते देखा है। यह विरोधियों की चाल है और पुलिस कार्रवाई पूरी तरह से उत्पीड़नात्मक है। इसकी शिकायत की जाएगी। - चेतराम, पूर्व विधायक पुवायां
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान वाहनों में लगी मिली प्रचार सामग्री
विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक व निष्पक्ष तरीके सेे संपन्न कराए जाने को लेकर पुलिस का रुख दिन-प्रतिदिन कड़ा होता जा रहा है। बुधवार को चेकिंग के दौरान पांच चौपहिया वाहनों में राजनीतिक दलों के झंडे व पट्टी लगी होने के कारण चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला सदर थाने में दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार रात 12 बजे तक चले चेकिंग अभियान में भी कई वाहनों का चालान करने के साथ ही जुर्माना वसूल किया गया। बुधवार सुबह 11 बजे शहर के खिरनीबाग स्थित सुदामा चौराहे पर सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे, सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में सदर एसएसआई प्रवेश सिंह व टीएसआई मोहम्मद इश्त्यिाक की टीम ने दोपहर दो बजे तक वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान चौपहिया वाहनों से काली फिल्में भी उतरवाई गईं। चेकिंग होते देख वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। उन लोगों ने रूट बदल दिया। चेकिंग के दौरान कुछ ऐसे लोग भी थे जिनके वाहनों में राजनीतिक दलों के झंडे व पट्टियां बिना अनुमति के लगीं थीं। उन वाहनों को रोक कर सीज कर दिया गया, फिर उन वाहन चालकों / मालिकों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान बसपा नेता के वाहन में मिला गांजा
रौसरकोठी/ रोजा। नेशनल हाईवे पर रोजा क्षेत्र में जवान होटल के पास एसपी सिटी कमल किशोर के नेतृत्व में सीओ सदर अखिलेश भदौरिया, रोजा थानाध्यक्ष कमरूल हसन, आरसी मिशन थानाध्यक्ष हरीश राजपूत की टीम ने वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान एक बसपा नेता की गाड़ी में चुनाव प्रचार सामग्री के साथ ही गांजा भी बरामद हुआ है। चेकिंग के दौरान गाड़ी पर से हूटर भी उतरवाए गए और चालान काटकर जाने दिया। एक गाड़ी मंत्री की गाड़ी से भी हूटर एसडीएम सदर ने उतरवा दिया। इसके साथ ही एसडीएम सदर ने एक स्कार्पियो गाड़ी लेकर निकल रहे सेहरामऊ दक्षिणी के गांव महोलिया निवासी जेपी सिंह को रोक लिया। उनकी गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें 114 ग्राम गांजा व  बसपा के प्रत्याशी की प्रचार सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में जेपी सिंह के खिलाफ एनडीपीएस व चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। एक गाड़ी में ताश के पत्तों की गड्डियां भी बरामद हुई। 
इन लोगों पर दर्ज हुआ मामला
शाहजहांपुर। सदर थाने में रोजा के दुर्गा इंकलेब निवासी सिद्वांत वर्मा, चिनौर निवासी रामवीर सिंह, टाउनहाल निवासी दिव्यांश सिंह, जलालाबाद निवासी  जलील के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। 
लावारिस छोड़ गया सफारी भी कब्जे में 
सुदामा चौराहा पर चेकिंग के दौरान सफारी गाड़ी संख्या एचआर 16 जी 4340 कोई लावारिस हालत मे छोड़ गया। सदर पुलिस ने वाहन को  सीज कर अज्ञात में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया।
चेकिंग के तरीके पर विधानमंडल दल नेता ने जताया विरोध
भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना ने वाहनों की चेकिंग के तरीके पर एतराज जताया है। उन्होंने इस संबंध में एसपी केबी सिंह से बात कर कर कहा कि चेकिंग का यह तरीका ठीक नहीं है। चेकिंग के दौरान किसी के पास कैश बरामद हो और उसकी पुष्टि यदि राजनीतिक  कै श के रूप में हो तभी उसे सीज किया जाए। चुनाव आचार संहिता के बहाने व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रोजा में चेकिंग के दौरान बसपा के एक नेता की गाड़ी में चुनाव प्रचार सामग्री व गांजा भी बरामद हुआ है। आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया जा रहा है।
-कमल किशोर, एसपी सिटी, शाहजहांपुर
प्रशासनिक अधिकारियों ने की वाहन चेकिंग 
सेहरामऊ दक्षिणी। विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक कराने के लिए चुनाव आयोग से जारी आदेशों का कड़ाई से पालन करने के लिए स्थानीय थाने पर उड़न दस्ते के अलावा एसडीएम सदर रामजी मिश्रा और सीओ अजय सिंह भदौरिया ने दोपहर को गहनता के साथ वाहनों की चेकिंग कराई। इस दौरान उड़नदस्ते के प्रभारी पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजसिंह एवं थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान की टीम ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसके कारण वाहन चालकों में अफरातफरी का माहौल बना रहा। वहीं फर्जी रूप से फोर व्हीलर वैंगन आर पर प्रेस लिखा देख कर उसके बारे में नहीं बता पाने के अलावा शीशें पर चढ़ी काली पन्नी उतरवाने के बाद वाहन का चालान कराया गया। 

एसओ ने की वाहन चेकिंग 
चुनाव आचार संहिता का पालन कराने को नियुक्त उड़न दस्ते ने कुचई घाट पुल एवं कमलापुर की पुलिया पर वाहनों की सघन चेकिंग की। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह उड़नदस्ता प्रभारी अनवार हैदर, कस्बा इंचार्ज सत्यपाल यादव ने क्षेत्र के कुचई घाट पुल एवं कमलापुर नहर की पुलिया पर चौपहिया एवं दुपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की, लेकिन उड़नदस्ते के हाथ कुछ नहीं लगा। फिर भी पुलिस ने एक दर्जन वाहनों को बिना हेलमेट के चलाने पर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed