{"_id":"6733b5d3b42ecc37ad0055c4","slug":"case-registered-for-kidnapping-a-minor-and-stealing-cash-and-jewellery-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-131147-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नाबालिग के अपहरण व नकदी-जेवर गायब करने पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नाबालिग के अपहरण व नकदी-जेवर गायब करने पर केस दर्ज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने नाबालिग बेटी के अपहरण, नकदी व ज्वैलरी गायब करने का आरोप लगाया है।
महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 18 अक्तूबर को उनकी बेटी घरेलू सामान लेने दुकान पर गई थी। वापस नहीं आने पर वह रमाकांत के घर गई और जानकारी की। आरोप है कि रमाकांत, नरेश व छबीली ने उन्हें पकड़कर बंद कर लिया। उनके सामने ही बेटी घर से चली गई।
काफी देर के बाद उसे छोड़ा। घर जाने पर अलमारी में रखे 40 हजार रुपये, चांदी की पायल, सोने का पैंडल, झाले, नथुनी आदि गायब थे। आरोप है कि बेटी के साथ रमाकांत, संतोष व नरेश आए और नकदी-जेवर लेकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद