फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Case Registered Against Seven Named Individuals and 12 Unidentified Persons in Attack on Bullion Trader

Shahjahanpur News: सराफा कारोबारी पर हमले में सात नामजद व 12 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 28 May 2026 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Case Registered Against Seven Named Individuals and 12 Unidentified Persons in Attack on Bullion Trader
मीरानपुर कटरा। मुख्य बाजार मार्ग में मंगलवार की रात सराफा कारोबारी रवि वर्मा की दुकान पर लोहे की रॉड, चाकू, तमंचा और लाठी-डंडे लेकर अज्ञात लोगों के साथ पहुंचे कुछ सराफा व्यापारियों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। कारोबारी रवि वर्मा समेत परिवार के पांच लोगों को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मोहल्ला बंगशान निवासी सराफा व्यापारी रामनाथ वर्मा, राजेश वर्मा, राजेंद्र वर्मा, शरद वर्मा, रिशू वर्मा, रोहित वर्मा और सचिन वर्मा के अलावा 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रवि वर्मा ने पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश में नामजद आरोपियों ने अपने अज्ञात साथियों के साथ दुकान पर आकर हमला कर दिया। आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ कर उन्हें और घर वालों को पीटा। हमले में वह स्वयं, उनके पिता सुभाष वर्मा, छोटे भाई विपिन और पवन तथा बुजुर्ग बाबा रामनिवास वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि मारपीट के दौरान एक हमलावर ने तमंचा लहराते हुए जान से मार देने की धमकी दी। पुलिस ने रात में ही मौका मुआयना कर घटना की जांंच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर के अनुसार पुरानी रंजिश में दो सराफा व्यापारी पक्षों के बीच मारपीट हुई है। इसमें एक पक्ष के लोगों को चोटें ज्यादा आने पर उनकी ओर से रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed